ठाणे के में उल्हासनगर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया (सोर्स: नवभारत)
ठाणे

ठाणे के उल्हासनगर में नागरिकों को राहत! बैरेक 482 से 490 के बीच सड़क-पैसेज और नाली का होगा कायाकल्प

Thane Ulhasnagar Development: ठाणे के उल्हासनगर के प्रभाग क्र. 5 में खराब रास्तों और जलनिकासी की समस्या दुर करने बैरेक नंबर 482 से 490 के बीच अब सीसी रोड, पैसेज और नाली का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

मनीषा बोंदरे

Thane Ulhasnagar Ward 5 Development: ठाणे के उल्हासनगर प्रभाग क्रमांक 5 के क्षेत्र 5-ड में सीसी रास्ता, पैसेज और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। बैरेक नंबर 482 से 490 के बीच मूलभूत सुविधा निधि से ये काम कराए जाएंगे। नगरसेविका मीना आयलानी के अनुसार, करीब दो माह में काम पूरा होने की उम्मीद है।

ठाणे के उल्हासनगर के प्रभाग क्रमांक 5 में खराब रास्तों और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे नागरिकों के लिए राहत की खबर है। बैरेक नंबर 482 से 490 के बीच अब सीसी रोड, पैसेज और नाली का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

मूलभूत सुविधा निधि से होने वाले इन कार्यों का भूमिपूजन बुधवार को किया गया। नगरसेविका मीना आयलानी ने जल्द काम पूरा कराने का भरोसा दिलाया है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय नगरसेविका मीना आयलानी, नगरसेवक नंद छापरु, महिला मोर्चा अध्यक्षा मंगला चांडा, ताराचंद जामनानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बैरेक 482 से 490 के बीच होगा काम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरेक नंबर 482 से 490 के बीच खराब रास्तों को सुधारने के साथ सीसी पैसेज और नाली बनाने का काम किया जाएगा। क्षेत्र के नागरिकों की ओर से लंबे समय से रास्तों की खराब स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद संबंधित कार्यों को शुरू करने की पहल की गई।

नगरसेविका मीना आयलानी ने भूमिपूजन के दौरान कहा कि बैरेक के बीच के रास्तों की खराब स्थिति की जानकारी स्थानीय नागरिकों से मिली थी। इसके बाद समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए संबंधित विकास कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया गया।

मंदिरों के आसपास सुशोभीकरण पर जोर

मीना आयलानी ने क्षेत्र में शंकर मंदिर और शीतला माता मंदिर के आसपास के परिसर के सुशोभीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के कार्य कराने की बात कही, ताकि स्थानीय परिसर को बेहतर स्वरूप दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि शुरू किए जा रहे विकास कार्यों को अगले दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। काम पूरा होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ बारिश के दौरान नाली और जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

नागरिकों की समस्या के समाधान के लिए तत्पर

ठाणे शहर के उल्हासनगर नगरसेविका मीना आयलानी ने कहा कि उनके वार्ड के नागरिकों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े जरूरी कामों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने सड़क, पैसेज और नाली के काम शुरू होने पर राहत की उम्मीद जताई।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता