Ulhasnagar Municipal Corporation (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

महापौर अश्विनी निकम की पहली समीक्षा बैठक संपन्न, नागरिक मुद्दों और विकास कार्यों पर रहा फोकस

Ulhasnagar Politics: उल्हासनगर की महापौर अश्विनी निकम ने पहली समीक्षा बैठक में नागरिक समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

आंचल लोखंडे

Ulhasnagar Municipal Corporation: उल्हासनगर मनपा की नव-निर्वाचित महापौर अश्विनी कमलेश निकम की पहली आधिकारिक समीक्षा बैठक मंगलवार दोपहर मनपा मुख्यालय स्थित स्थायी समिति हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक में मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले सहित मनपा के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

महापौर निकम ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि शहर की जनता को जनप्रतिनिधियों से काफी उम्मीदें हैं, इसलिए सभी को मनपा प्रशासन के माध्यम से काम तेजी और प्रभावी ढंग से करवाना होगा। महापौर अश्विनी निकम ने क्षेत्र स्तर पर दौरे भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने मनपा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए नागरिकों से उस पर अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की।

मरम्मत कार्यों से जुड़े उपायों की समीक्षा

बैठक की शुरुआत में सभी विभागाध्यक्षों ने अपना परिचय दिया और अपने-अपने विभागों के कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद शहर की प्रमुख शहरी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए बनाए गए केंद्र, शहर में धूल और प्रदूषण नियंत्रण की योजना, पानी के रिसाव की शिकायतें, सड़कों की खराब स्थिति और चल रहे मरम्मत कार्यों से जुड़े उपायों की समीक्षा की गई।

महापौर अश्विनी निकम ने दिए निर्देश

महापौर अश्विनी निकम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग नागरिकों को समय पर और प्रभावी ढंग से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दें।

इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त किशोर गवस, भाजपा के गुट नेता राजेश वधारिया, शिवसेना के गुट नेता अरुण आशान, पार्षद जमनु पुरसवानी, सभी उपायुक्त, सहायक आयुक्त, विभागाध्यक्ष और मनपा के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस