ठाणे साइबर ठगी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर लगाया चूना! 59 वर्षीय महिला से 1.1 करोड़ की साइबर ठगी

Online Trading Scam: ठाणे में 59 वर्षीय महिला को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए करीब 1.1 करोड़ रुपए ठगे गए। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Thane Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच एक 59 वर्षीय महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने कथित तौर पर फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए ठाणे शहर की महिला से करीब 1.1 करोड़ रुपए ठग लिए। ठाणे साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘ट्रेडिंग ऐप’ डाउनलोड करवाया

पुलिस के अनुसार, घोड़बंदर रोड की रहने वाली 59 वर्षीय महिला को साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश से बड़ा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपियों ने एक लिंक भेजकर महिला से एक कथित ‘ट्रेडिंग ऐप’ डाउनलोड करवाया। महिला ने आरोपियों के बताए अनुसार 4 अगस्त से 10 सितंबर के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल करीब 1.1 करोड़ रुपए जमा कर दिए।

ठगी का संदेह

शुरुआत में ऐप पर महिला को उसके निवेश पर लगातार मुनाफा होता हुआ दिखाई दिया। इससे उसे लगा कि उसका निवेश सही दिशा में जा रहा है। लेकिन जब उसने अपना पैसा निकालने की कोशिश की तो ऐप पर उसके कथित मुनाफे को बढ़ाकर 13.67 करोड़ रुपए दिखाया गया। इसके बाद रकम निकालने के लिए उससे अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया। इस स्थिति में महिला को ठगी का संदेह हुआ।

जांच जारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद ठाणे साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल सोनावणे ने बताया कि ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और कथित ऐप के संचालकों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

फर्जी ट्रेडिंग ऐप से रहें सावधान

यह घटना ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी देती है। सिर्फ ऐप पर दिख रहा मुनाफा वास्तविक कमाई का प्रमाण नहीं होता। निवेश से पहले संबंधित कंपनी, ऐप और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की जांच करना जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति निवेश पर असामान्य रूप से अधिक या गारंटीड मुनाफे का दावा करे, पैसे निकालने के लिए अतिरिक्त शुल्क मांगे या अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड करने को कहे, तो सतर्क हो जाना चाहिए। किसी भी संदिग्ध निवेश प्रस्ताव में पैसा जमा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करनी चाहिए।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका