उन्नती गार्डन खुला रंगमंच  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

Thane News: उन्नती गार्डन में बनेगा आधुनिक खुला रंगमंच, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया भूमिपूजन

Unnati Garden Open Air Theatre: ठाणे के देवदयानगर स्थित उन्नती गार्डन में 20 फीट ऊंचा आधुनिक खुला रंगमंच बनेगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भूमिपूजन किया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Thane Municipal Corporation Development: देवदयानगर स्थित उन्नती गार्डन में अब नागरिकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक नया और बेहतर मंच मिलने जा रहा है। ठाणे मनपा द्वारा बनाए जाने वाले इस रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शुक्रवार को राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया।

सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र

इस अवसर पर सरनाईक ने कहा कि यह खुला रंगमंच शिवाईनगर, वर्तकनगर और शास्त्रीनगर सहित आसपास के नागरिकों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्नती गार्डन ठाणे शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां प्रभाग क्रमांक 5, 7 और 14 के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ऊंचा और सुविधाजनक बनाने की मांग

मौजूदा खुले रंगमंच की ऊंचाई कम होने के कारण लंबे समय से इसे ऊंचा और सुविधाजनक बनाने की मांग स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से की जा रही थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए नया रंगमंच तैयार किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि नए खुले रंगमंच की ऊंचाई करीब 20 फीट होगी। इससे यहां माघी गणेशोत्सव, नवरात्रोत्सव के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिक व्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जा सकेंगे। नए मंच से क्षेत्र के नागरिकों को सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

तत्कालीन सीएम की मदद

सरनाईक के मुताबिक ठाणे शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में ठाणे मनपा को उपलब्ध कराए गए निधि से इस परियोजना के लिए भी राशि मंजूर की गई थी। हालांकि, चुनाव आचार संहिता और विभिन्न आवश्यक अनुमतियों के कारण परियोजना के क्रियान्वयन में देरी हुई। अब संबंधित ठेकेदार को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। खुला रंगमंच अगले 6 से 8 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पदाधिकारी रहे मौजूद

भूमिपूजन समारोह में वर्तकनगर प्रभाग समिति की अध्यक्ष जयश्री डेव्हीड, नगरसेविका परिषा सरनाईक, विमल भोईर, शीतल ढमाले, नगरसेवक वैभव कदम, राकेश शिंदे, ठाणे मनपा के कार्यकारी अभियंता संजय कदम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव