सोर्स- सोशल मीडिया ठाणे ऑटो चालक
ठाणे

ठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thane Railway Station: ठाणे स्टेशन के सैटिस पुल के नीचे पहली लेन वाहनों के लिए खोलने से अव्यवस्था बढ़ गई है। नगरसेविका नम्रता कोली ने ट्रैफिक DCP से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

रूपम सिंह

Thane Station Auto Trouble: ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर ‘सैटिस’ पुल के नीचे पहली लेन को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोले जाने के बाद यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप है कि स्टेशन से बाहर निकलते ही ऑटो चालक यात्रियों को घेर लेते हैं और अधिक किराया वसूलने के चक्कर में पहली लेन में ही ऑटो खड़े कर देते हैं। इससे पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती, जबकि अधिकृत ऑटो कतार में खड़े यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।

भाजपा की नगरसेविका नम्रता जयेंद्र कोली ने इस पूरे मामले की शिकायत ठाणे यातायात पुलिस के उपायुक्त पंकज शिरसाट से करते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। नगरसेविका के अनुसार, पहले सैटिस पुल के नीचे पहली लेन केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित थी।

दूसरी लेन में ऑटो और टैक्सी स्टैंड तथा अंतिम लेन निजी वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित थी। लेकिन हाल ही में यातायात पुलिस ने पहली लेन भी सभी वाहनों के लिए खोल दी, जिसका फायदा उठाकर कई ऑटो और टैक्सी चालक वहीं वाहन खड़े कर मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

बाहरी यात्रियों से अधिक किराया लेने की शिकायतें

  • उन्होंने आरोप लगाया कि अधिक किराया देने वाले यात्रियों की तलाश में चालक पहली लेन में भीड़ लगाए रहते हैं, जिससे स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भारी असुविधा होती है और अधिकृत ऑटो स्टैंड पर कतार में खड़े यात्रियों को समय पर वाहन नहीं मिल पाते।

  • बाहरी शहरों से आने वाले यात्रियों से भी निर्धारित किराए से अधिक वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

  • भाजपा नगरसेविका नम्रता कोली ने मांग की है कि सैटिस पुल के नीचे पहली लेन को पहले की तरह केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित किया जाए तथा अंतिम लेन निजी वाहनों के लिए ही रखी जाए।

  • उन्होंने इस संबंध में यातायात पुलिस के उपायुक्त पंकज शिरसाट को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

पहली लेन फिर आरक्षित करने की मांग

नम्रता कोली ने इस मामले में ठाणे यातायात पुलिस के उपायुक्त पंकज शिरसाट को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहली लेन को पहले की तरह केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए।

साथ ही अंतिम लेन को निजी वाहनों के लिए निर्धारित रखने की मांग की गई है, ताकि स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था और यात्रियों की आवाजाही सुचारु हो सके।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO