बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन अपने 17वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। देवेंद्र नाथ महतो भी प्रदर्शन में शामिल हो गए है।
ranchi students protest devendra nath mahto
रांची में प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Updated on

Devendra Nath Mahto: रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल हुए। देवेंद्र नाथ महतो पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर है। इस प्रदर्शन में वह पीड़ितों की आवाज बनकर शामिल हुए है। छात्रों ने महतो को अपने कंधों पर उठाकर लाया और उनके हाथों में शिबू सोरेन की तस्वीर थी। देवेंद्र नाथ महतो के आते ही छात्रों में जोश बढ़ गया।

'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "मैं सभी छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करता हूं। आज हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। मैं नहीं चाहता कि छात्र आज ऐसा कुछ करें जिससे दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन जैसी कोई अप्रिय घटना यहां हो। यहां खून नहीं बहना चाहिए, सब कुछ शांतिपूर्ण रहना चाहिए।"

सरकार ने अराजकता को दिया न्यौता

देवेंद्र नाथ महतो ने आगे कहा, कि "सरकार को कोई फैसला लेना चाहिए, वरना छात्र इसी तरह अपना विरोध जारी रखेंगे। सरकार ने अराजकता को न्यौता दिया है। पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर होने के बावजूद, मैं भी यहां आया हूं। मैं कोई भगवान या मसीहा नहीं हूं, मैं एक आम आदमी हूं। इसके बाद भी मेरी निजी जिंदगी में कुछ नहीं बदलने वाला।"

खून नहीं बहना चाहिए - महतो

बैरिकेडिंग तोड़ने की घटना पर महतो ने कहा, कि "तीन-लेयर वाली बैरिकेडिंग तोड़ दी गई है। छात्र इसे पार कर रहे हैं, लेकिन सरकार अराजकता को क्यों बढ़ावा दे रही है और छात्रों की मांग क्यों नहीं मान रही है? मैं सभी छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करता हूं। आज हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। मैं नहीं चाहता कि छात्र आज ऐसा कुछ करें जिससे दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन जैसी कोई अप्रिय घटना यहां हो। यहां खून नहीं बहना चाहिए, सब कुछ शांतिपूर्ण रहना चाहिए। मैं अपनी भूख हड़ताल नहीं तोडूंगा, मैं अपनी जान जोखिम में डालकर यहां आया हूं।"

ranchi students protest devendra nath mahto
इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग देखकर हुआ दुख

झारखंड में भर्ती परीक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर छात्रों ने विधानसभा की ओर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी छात्र देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "सरकार को कोई फैसला लेना ही होगा, वरना छात्र इसी तरह विरोध करते रहेंगे। कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग लगाकर सरकार ने टकराव को न्योता दिया है। नौ दिनों से भूख हड़ताल पर रहने और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत वाली हालत में होने के बावजूद, मैं खुद को रोक नहीं पाया। मुझे सबसे ज्यादा दुख कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग देखकर हुआ।"

ranchi students protest devendra nath mahto
Explainer: झारखंड में महासंग्राम की तैयारी में छात्र! अब तक क्यों प्रोटेस्ट खत्म नहीं करा पाई सरकार?

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को पुराने विधानसभा परिसर के पास पहला बैरिकेड तोड़ दिया और विधानसभा की ओर बढ़ गए। 24 जिलों से पहुंचे हजारों छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए मार्च कर रहे हैं। छात्रों के आगे बढ़ने के बाद तनाव बढ़ गया है।

छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है। छात्रों को रोकने के लिए पुरानी विधानसभा के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। हालांकि, बड़ी संख्या में छात्रों ने पहला बैरिकेड पार कर लिया। इसके बाद वे आगे की ओर बढ़ने लगे। प्रशासन ने विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा समेत विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com