नागपुर विधानपरिषद चुनाव से पहले BJP नगरसेवकों का मुंबई-गोवा दौरा चर्चा में, प्रशिक्षण व पर्यटन पर सियासी बहस

Nagpur Political Controversy: नागपुर विधानपरिषद चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा नगरसेवकों के मुंबई-गोवा दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज है। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सभी खर्च स्वयं नगरसेवक उठा रहे हैं।
BJP councilors' Mumbai-Goa trip sparks buzz ahead of Nagpur Legislative Council elections; political debate ensues over training vs. tourism.
भाजपा नगरसेवक, मुंबई गोवा दौरा, विधानपरिषद चुनाव, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Maharashtra Vidhan Parishad: नागपुर विधानपरिषद चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के नगरसेवकों के प्रस्तावित मुंबई-गोवा दौरे की राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नगरसेवकों का प्रशिक्षण मुंबई स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में आयोजित किया गया है जिसके बाद गोवा दौरे की भी योजना बनाई गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरे का खर्च पार्टी नहीं बल्कि नगरसेवकों के मानधन से ही किया जाएगा। भाजपा के नगरसेवकों को मुंबई, गोवा तथा अन्य पर्यटन स्थलों पर ले जाने संबंधी खबरों पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि शहर और जिले के सभी नगरसेवक अपने खर्च पर प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं। कुछ नगरसेवक पर्यटन के उद्देश्य से भी जा सकते हैं लेकिन उन्होंने पार्टी से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं ली है।

नगरसेवकों का मुंबई प्रशिक्षण, स्वखर्च और शुल्क को लेकर चर्चा तेज

नगरसेवकों ने स्वखर्च से जाने का निर्णय लिया है और यह भाजपा की आदर्श परंपरा का हिस्सा है। 10 से 13 हजार रु. जमा करने का आग्रह हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस दौरे के लिए यात्रा, आवास और अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए प्रत्येक नगरसेवक से 10 से 13 हजार रुपये जमा करने का आग्रह किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह राशि नगरसेवकों के मानधन से ही दी जाएगी। ऐसे में स्वखर्च के दावे और दूसरी ओर पार्टी के माध्यम से निधि संग्रह के मुद्दे पर विभिन्न स्तरों पर चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन 14 और 15 जून को भाजपा के नगरसेवक मुंबई में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान संगठनात्मक कार्य, स्थानीय स्वशासन संस्थाओं का प्रशासन, जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा पार्टी की नीतियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

लौटते ही करेंगे मतदान

प्रशिक्षण के बाद 16 और 17 जून को गोवा दौरे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके बाद 18 जून को नगरसेवक सीधे नागपुर पहुंचकर विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान करेंगे, उल्लेखनीय है कि भाजपा का प्रत्येक नगरसेवक हर महीने पार्टी फंड के लिए निर्धारित राशि जमा करता है लेकिन इस दौरे के लिए नियमित पार्टी फंड के अतिरिक्त अतिरिक्त राशि भी मांगी गई है। इसके चलते दौरे के स्वरूप और खर्च की व्यवस्था को लेकर राजनीतिक गलियारों में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com