मौके पर पहुंचे MLA संजय केलकर (सोर्स: नवभारत फोटो)
ठाणे

ठाणे राशनिंग कार्यालय की छत पर गिरी पेड़ की शाखाएं, बड़ा हादसा टला; विधायक केलकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thane Rationing Office Damaged Roof: ठाणे राशनिंग कार्यालय की छत पर पेड़ की शाखाएं गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक संजय केलकर ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Thane Rationing Office Tree Branch Fall: ठाणे के शिधावाटप कार्यालय की खराब स्थिति एक बार फिर सामने आई है। कार्यालय परिसर में स्थित पेड़ों की बड़ी-बड़ी शाखाएं गिरने से कार्यालय की छत के कौले, पत्रे और दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा है।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी कर्मचारी या नागरिक को कोई चोट नहीं आई।

क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय केलकर ने कार्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ठाणे महानगरपालिका के वृक्ष प्राधिकरण विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से संपर्क कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पेड़ की खतरनाक शाखाओं की छंटाई जल्द से जल्द करने को कहा।

इस दौरान शिधावाटप अधिकारी चव्हाण, काकड़े, डुमरे, PWD की कल्याणी पाटील और ठाणे मनपा वृक्ष प्राधिकरण के ओंकार सावंत मौजूद रहे।

असुविधाओं से लोग परेशान

कार्यालय परिसर में पेड़ की बड़ी शाखाएं गिरने से छत के पत्रे और कौले टूट गए हैं,इससे कर्मचारियों को भी काम करने में परेशानी हो रही है। दीवारों को नुकसान पहुंचने से कार्यालय की सुरक्षा और संरचना पर असर पड़ा है।

यह कार्यालय हमेशा नागरिकों की भीड़ से भरा रहता है, ऐसे में बड़ी दुर्घटना की आंशका भी जताई जा रही है।

पहले भी कार्यालय में पानी की लीकेज, खराब छत और गीली दीवारों जैसी समस्याएं थीं। बारिश के दौरान कर्मचारियों और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कार्यालय में रखे दस्तावेज और सामान के खराब होने का खतरा बना रहता है।

विधायक ने कराई थी मरम्मत

विधायक संजय केलकर ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले इस कार्यालय की स्थिति बेहद खराब थी। पानी की समस्या के कारण दीवारें, छत और फर्श लगातार गीले रहते थे, जिससे कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इसके बाद आवश्यक निधि उपलब्ध कराकर कार्यालय का सुधार कार्य कराया गया था और इसे बेहतर स्वरूप दिया गया। उन्होंने कहा कि राशनिंग कार्यालय आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और अन्य जरूरी काम तुरंत पूरे किए जाने चाहिए। संबंधित विभागों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं