Thane Auto Drivers Rules: ठाणे स्टेशन पर ऑटो चालकों की मनमानी होगी बंद, विधायक संजय केलकर ने दिए सख्त निर्देश

Thane Auto Rickshaw Nuisance: ठाणे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। विधायक संजय केलकर ने ट्रैफिक DCP से शिकायत कर निर्देश दिए। बुधवार को अधिकारियों संग करेंगे स्टेशन का निरीक्षण।
thane station auto driver rules sanjay kelkar action
संवाद के दौरान विधायक संजय केलकर(सोर्स: नवभारत फोटो)
Updated on

Thane Station Auto Driver Rules: ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों की बदतमीजी और मनमानी पर अब लगाम कसेगी। रोजाना 9 लाख यात्रियों के आवागमन वाले इस स्टेशन पर कुछ अनुशासनहीन ऑटो चालकों के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

इस मुद्दे पर विधायक संजय केलकर ने यातायात शाखा के उपायुक्त से चर्चा कर सख्त निर्देश दिए। बुधवार को वे अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण भी करेंगे।

नगरसेविकाओं की शिकायत

भाजपा के खोपट स्थित कार्यालय में आयोजित 119 वें जनसेवक का जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक केलकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में कुछ ऑटो चालक यात्रियों से बदतमीजी करते हैं और अधिकारियों की भी नहीं मानते। नगरसेविका नम्रता कोली और उषा वाघ ने भी इस संबंध में शिकायतें की हैं।

केलकर ने बताया कि इमरजेंसी वाहनों के लिए बनाई गई लेन में भी ऑटो चालक घुस जाते हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया है कि इस लेन को बंद किया जाए।

ड्रग्स के खिलाफ भी आंदोलन

वागले इस्टेट में कॉलेज छात्रों द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन का मामला सामने आने पर विधायक ने नाराजगी जताई। नगरसेवक अमित सरय्या और सुरेश कांबले ने इस बारे में निवेदन दिया था।

केलकर ने कहा कि अगर स्कूल-कॉलेज के पास नशे की चीजें मिल रही हैं और अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने सह आयुक्त से इस बारे में बात की है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा को सड़क पर उतरना पड़ेगा। पिछले चार साल से हुक्का पार्लर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद अब ड्रग्स के खिलाफ भी नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

महात्मा फुले मार्केट के पीछे 10 हजार वर्ग फुट की खाली जगह पर हुए अतिक्रमण को लेकर भी केलकर ने अधिकारियों को तुरंत निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर अशोक भोईर, नगरसेवक अमित सरय्या, सुरेश कांबळे, नगरसेविका नम्रता कोली, जयेंद्र कोली, विशाल वाघ आदि उपस्थित थे।

thane station auto driver rules sanjay kelkar action
सांगली-मिरज मनपा के 1198 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए परमानेंट करने के निर्देश

रायगढ़ किले का नंदी फिर स्थापित होगा

बैठक में केलकर ने रायगढ़ किले पर जगदीश्वर मंदिर के सामने मुगलों द्वारा तोड़े गए नंदी की मूर्ति की पुनर्स्थापना का मुद्दा भी उठाया। सह्याद्री प्रतिष्ठान के दुर्गसेवकों के आंदोलन के बाद केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने अगले चार महीनों में नंदी की मरम्मत कर उसकी स्थापना करने का आश्वासन दिया है। इससे आंदोलन को सफलता मिली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com