प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
ठाणे

ठाणे में ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की छापेमारी, गुप्त तहखाने से नाबालिग समेत 13 महिलाएं रेस्क्यू, केस दर्ज

Thane Orchestra Bar Raid: ठाणे के भायंदर में पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा बार के गुप्त तहखाने का भंडाफोड़ कर 13 महिलाओं को मुक्त कराया। अश्लील नृत्य और सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार किए।

आकाश मसने

Thane Bhayandar Orchestra Bar Police Raid: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा बार में चल रहे काले कारनामों का पर्दाफाश किया है। भायंदर पूर्व स्थित एक बार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने न केवल अनैतिक गतिविधियों को रोका, बल्कि एक नाबालिग सहित कुल 13 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला है।

आधी रात को पुलिस की दबिश

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लंबे समय से इस बार के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिली थी कि बार प्रबंधन न केवल तय सीमा से अधिक महिलाओं को काम पर रख रहा है, बल्कि ग्राहकों को लुभाने के लिए उनसे अश्लील नृत्य भी करवाया जा रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने गुरुवार की आधी रात के आसपास बार पर अचानक छापा मारा।

गुप्त तहखाने में छिपाई गई थीं महिलाएं

छापेमारी के दौरान शुरुआती जांच में ठाणे पुलिस ने मंच पर कुछ महिलाओं को नृत्य करते हुए पाया। हालांकि, जब टीम ने बार के ढांचे की गहराई से तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। बार के भीतर एक बेहद संकरी और गुप्त जगह बनाई गई थी, जहां महिलाओं को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए ठूंस-ठूंस कर छिपाया गया था। इस खतरनाक और दमघोंटू जगह से पुलिस ने छह महिलाओं और एक नाबालिग लड़की को बरामद किया।

बार मालिक और प्रबंधकों सहित कुल 13 आरोपियों पर केस दर्ज

अधिकारियों के अनुसार, बार प्रबंधन न केवल महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहा था, बल्कि उन्हें असुरक्षित परिस्थितियों में छिपाकर उनकी जान को भी जोखिम में डाल रहा था। पुलिस ने इस मामले में बार मालिक और प्रबंधकों सहित कुल 13 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन पर अश्लील कृत्य करने के लिए विवश करने, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और मानव तस्करी से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई की गई है।

मुक्त कराई गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार अन्य राज्यों या गिरोहों से भी जुड़े हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड