धोखाधड़ी (pic credit; social media) 
ठाणे

महाराष्ट्र: ठाणे जिले की कृषि कंपनी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज

Thane Fraud case: ठाणे में एक कृषि कंपनी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। तमिलनाडु के तीन लोगों ने हल्दी का ऑर्डर देकर 30 लाख से अधिक की राशि का भुगतान नहीं किया।

अर्पित शुक्ला

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कृषि कंपनी से 30 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में तमिलनाडु के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कल्याण के निकट शाहद स्थित कंपनी ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तमिलनाडु के इरोड जिले के पेरुंदुरई स्थित एक मसाला कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत अन्य आरोपियों ने जुलाई-अगस्त में हल्दी का ऑर्डर दिया था।

अधिकारी ने खड़कपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘माल की आपूर्ति सहमति के अनुसार की गई लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर केवल छह लाख रुपये का भुगतान किया और बार-बार याद दिलाने के बावजूद शेष 30.75 लाख रुपये का भुगतान करने में विफल रहे।''

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने शेष राशि के भुगतान के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने कथित तौर पर कोई जवाब नहीं दिया और बाद में उनसे संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। -एजेंसी इनपुट के साथ

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z