ठाणे पालघर सुगंधित तंबाकू जब्ती (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

ठाणे-पालघर में पान मसाला,सुगंधित तंबाकू के खिलाफ एफडीए सख्त, 2.69 करोड़ का माल जब्त

Thane Palghar FDA Action: ठाणे और पालघर में प्रतिबंधित पान मसाला, सुगंधित तंबाकू और अन्य खाद्य पदार्थों की अवैध ढुलाई व बिक्री के खिलाफ FDA ने बड़ी कार्रवाई की।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Scented Tobacco Seizure: महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला, सुगंधित तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की अवैध ढुलाई, भंडारण और बिक्री के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने ठाणे और पालघर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। ठाणे जोन-10, ठाणे जोन-7 और पालघर जोन-1 में की गई कार्रवाई में खाद्य पदार्थों और वाहनों समेत कुल करीब 2 करोड़ 69 लाख 29 हजार 860 रुपए का माल जब्त किया गया।

येवई ब्रिज पर ट्रक से 1.01 करोड़ का माल जब्त

ठाणे जोन-10 को प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ ले जाने वाले Eicher ट्रक क्रमांक MH-18-BZ-4528 के येवई ब्रिज क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। FDA अधिकारियों ने अपराध शाखा के PSI शिवाजी झांजुर्णे और पुलिसकर्मियों की मदद से ट्रक को रोककर जांच की।

ट्रक से Premium Raj Niwas Pan Masala के 27,540 पैकेट, जिनकी कीमत 55.08 लाख रुपये, तथा ZN-01 Zafrani Zarda के 27,540 पैकेट, जिनकी कीमत 26.43 लाख रुपए है, बरामद किए गए। खाद्य पदार्थों की कुल कीमत 81.51 लाख रुपए है। करीब 20 लाख रुपए मूल्य का ट्रक भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में कुल जब्ती 1 करोड़ 1 लाख 51 हजार 840 रुपए की हुई। भिवंडी तालुका पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पालघर में 63.50 लाख की जब्ती

पालघर जोन-1 के तहत चारोटी टोल नाका क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की कीमत 43.50 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा करीब 20 लाख रुपए मूल्य का Eicher Closed Body Truck क्रमांक TG12U4371 जब्त किया गया। कुल जब्ती 63.50 लाख रुपये की है। मामले में वाहन चालक फिरोज खाजा मिया सय्यद समेत सात आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। कासा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में संगठित गतिविधि और MCOCA लागू होने की संभावना को लेकर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

ठाणे जोन-7 में 1.04 करोड़ की जब्ती

ठाणे जोन-7 की कार्रवाई में 84.28 लाख रुपए के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ और करीब 20 लाख रुपये का वाहन जब्त किया गया। कुल जब्ती 1 करोड़ 4 लाख 28 हजार 20 रुपए की है। मामले में विनय शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज है। आरोपी की जानकारी के आधार पर मोहम्मद रफिक रती खान (31) को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पूर्व की कार्रवाई सहित कुल जब्ती 1 करोड़ 14 लाख 13 हजार 580 रुपए बताई गई है। FDA ने प्रतिबंधित पदार्थों की आपूर्ति, भंडारण और बिक्री के पीछे संगठित नेटवर्क की जांच के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप