ठाणे में शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर गर्माई राजनीति, सुषमा अंधारे ने उठाई CBI जांच की मांग

Pradeep Purnekar Murder Case: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या पर सुषमा अंधारे ने CBI जांच और नार्को टेस्ट की मांग की। बढ़ते अपराध के खिलाफ 9 अक्टूबर को मोर्चे का ऐलान।
Politics heats up in Thane over Shiv Sena UBT leader Pradeep Purnekar's murder
प्रदीप पूर्णेकर हत्या मामला ठाणे सुषमा अंधारे मांग सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pradeep Purnekar Murder Case Thane Sushma Andhare Demand: मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के मानपाड़ा विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में तूल पकड़ लिया है। इस वारदात की जांच के बीच ठाकरे गुट की उपनेत्री सुषमा

अंधारे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं शिंदे गुट की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे समेत पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला किया। अंधारे ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे लगभग 5 करोड़ रुपये का वित्तीय लेन-देन हुआ है और पिछले 15 दिनों से पूर्णेकर की रेकी की जा रही थी।

उन्होंने पुलिस से पवार नगर स्थित होटल महाराजा की गुप्त बैठक का सीसीटीवी फुटेज जब्त करने, मुख्य आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने एवं मामले की पूरी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। अंधारे ने कहा कि पूर्णेकर के परिवार के साथ पूरी पार्टी की संवेदनाएं हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद मुख्य संदिग्ध मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? अंधारे ने दावा किया कि क्लस्टर योजना में गरीबों के हक और मीनाक्षी शिंदे के जाति प्रमाण पत्र को लेकर पूर्णेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे। इसी रंजिश में पवार नगर के होटल महाराजा में मीनाक्षी शिंदे, राजा शिंदे और टल्या की गुप्त बैठक हुई थी।

9 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर मोर्चा

शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में भयमुक्त ठाणे की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन एकजुट हो गए हैं।

विपक्षी दलों के पदाधिकारियों ने एक पत्रकार परिषद आयोजित कर ठाणे शहर में हो रही हत्याओं, ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल और पुलिस के घटते खौफ पर गंभीर सवाल उठाए। इसके साथ ही 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे पुलिस आयुक्तालय पर एक विशाल मोर्चा निकालने की घोषणा की गई।

Politics heats up in Thane over Shiv Sena UBT leader Pradeep Purnekar's murder
मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई 13.73 करोड़ रुपये का सोना-हीरा जब्त, कर्मचारी समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

जमीन के पुनर्विकास विवाद में प्रदीप की हत्या: नाईक

राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने आरोप लगाया है कि ठाणे के मनोरमा नगर और आजाद नगर इलाके में फैली लगभग 150 एकड़ जमीन के पुनर्विकास विवाद के चलते ही प्रदीप पूर्णकर की हत्या हुई है।

पूर्व सांसद संजीव नाईक, धनंजय सिंह सहित अन्य के साथ पूर्णकर के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने के बाद वन मंत्री गणेश नाईक ने पुलिस से गहराई से जांच करने की मांग की।

Politics heats up in Thane over Shiv Sena UBT leader Pradeep Purnekar's murder
Thackeray Garjana Morcha: आज मुंबई में गरजेंगे उद्धव-राज ठाकरे, मेट्रो सिनेमा से BMC तक मार्च

प्रदीप पूर्णेकर किस राजनीतिक दल के थे, इससे परे वे एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्पक्ष और गहन जांच से ही इस हत्याकांड के असली सूत्रधार और इसके पीछे के वास्तविक कारणों का पर्दाफाश हो सकेगा।

नाईक ने पूर्णकर परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि परिजनों ने जांच एजेंसियों के सामने कई महत्वपूर्ण तथ्य रखे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com