संभाजीनगर में अवैध रेत-ईंट कारोबार पर चला प्रशासन का चाबुक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्रवाई

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में आझाद चौक से टीवी सेंटर के बीच अवैध रेत, गिट्टी और ईंट कारोबारियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा। दस्तावेजों की जांच के बाद दी सख्त चेतावनी।
Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Sand Brick Business Action
छत्रपति संभाजीनगर में रेत-ईंट कारोबियों की जांच करती मनपा की टीमफोटो नवभारत
Published on
Updated on

Action On Illegal Sand Brick Business: छत्रपति संभाजीनगर शहर में अवैध रूप से पनप रहे रेत, गिट्टी और ईंट के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने अचानक एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर के प्रमुख व्यावसायिक और व्यस्त इलाके आझाद चौक से टीवी सेंटर मार्ग के बीच संबंधित विभाग की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाकर अवैध कारोबारियों के पसीने छुड़ा दिए।

छत्रपति संभाजीनगर शहर में हुई इस अचानक कार्रवाई से सड़क किनारे अवैध रूप से खनिज सामग्री का भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप का माहौल देखने को मिला।

दस्तावेजों और रॉयल्टी पास की गहन जांच

कार्रवाई के दौरान छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन की टीम ने आझाद चौक से लेकर टीवी सेंटर रोड तक जगह-जगह सड़क किनारे जमा की गई रेत, गिट्टी और ईंटों के ढेरों के मालिकों से पूछताछ की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यवसायियों से निर्माण सामग्री के भंडारण, परिवहन और बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज तथा रॉयल्टी की रसीदें प्रस्तुत करने को कहा।

नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई

छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन की टीम ने जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध रूप से खनिज सामग्री का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संभाजीनगर मनपा ने नागरिकों से सहयोग की अपील

यह कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर मनपा के सनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई के बाद मनपा प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी शहर को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने में सहयोग की अपील की है।

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Sand Brick Business Action
छत्रपति संभाजीनगर में बायोगैस की योजना फ्लॉप: 35 करोड़ का कचरा प्लांट 8 साल से ठप, धूल फांक रही मशीनें

अवैध भंडाराण की तुरंत दे सूचना

छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी इलाके में अवैध रूप से रेत, गिट्टी, पत्थर या ईंटों का भंडारण या बिक्री होती हुई दिखाई दे, तो नागरिक इसकी तुरंत सूचना मनपा या संबंधित प्रशासनिक विभाग को दें।

छत्रपति संभाजीनगर के नागरिकों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर प्रशासन त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करेगा, जिससे शहर में अवैध खनन और खनिजों की कालाबाजारी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगेभी जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com