Thane LPG Shortage (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
ठाणे

ठाणे में एलपीजी की भारी किल्लत: 20% होटल बंद, पूरी कारखाने ठप और 5000 रुपये में मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर

Thane LPG Shortage News: ठाणे में एलपीजी की भारी कमी से 20% होटल बंद हो गए हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं और आम जनता को घरेलू गैस के लिए घंटों धूप में लाइन लगानी पड़ रही है।

रूपम सिंह

Thane Commercial Gas Crisis News: सरकार एवं तेल कंपनियों के दावों के विपरीत ठाणे शहर सहित पूरे जिले में एलपीजी सिलेंडरों के लिए हाय तौबा मचा है। कामर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत से होटल एवं रेस्टोरेंट उद्योग संकट में है, ठाणे शहर के अलावा कलवा मुंब्रा, दिवा डोंबिवली, कल्याण, उल्हासनगर सहित अन्य शहरों के 20 प्रतिशत होटल बंद हो चुके हैं।

गरीबों को सस्ता भोजन एवं नाश्ता स्ट्रीट फूड स्टॉलों पर मिलता है लेकिन अधिकांश स्ट्रीट फूड स्टाल बन हो गए हैं। या उस पर भेल व नींबू पानी बिकने लगा है। शहर के कई बड़े होटलों ने अपनी सेवाएं सीमित कर दी हैं जबकि कुछ को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। गैस की आपूर्ति में अचानक आई कमी ने न केवल होटल उद्योग को प्रभावित किया है बल्कि आम लोगों के लिए बाहर भोजन करना भी मुश्किल बना दिया है। कमर्शियल ही नहीं घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों के लिए भी मारामारी है। सिलेंडरों के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में लाइन लग रही है।

पूरी बनाने वाले कारखाने हो गए बंद

ठाणे एवं आस पास के इलाके में लोग पानी पूरी, सेव पूरी एवं दही पूरी बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन अब पानी पूरी के स्टॉल भी बंद होने के कगार पर है। गैस सिलेंडर की किल्लत से पूरी बनाने वाले कारखाने बंद पड़ गए है। इसलिए स्टालों पर पूरी की सप्लाई लगभग बंद हो गयी है। ठाणे स्थित दादोजी कोंडदेव के सामने पानी पुरी का स्टॉल लगाने वाले सेवालाल गुप्ता ने बताया कि हर दिन 20-25 पानी पुरी की पैकेट की खपत है, लेकिन तीन दिन से रेडीमेड पुरी का पैकेट अब नहीं मिल रहा है। जितना स्टॉक में है वहीं बेच रहे हैं। सप्लाई नहीं होने पर ग्राहको पानी पूरी नहीं मिल पाएगी। दही पूरी व सेव पूरी के लिए भी पूरी की जरूरत होगी।

चायनीज की अधिकतर होटलों पर लग गया है ताला

  • व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में हुई समस्या के कारण सड़क के किनारे चलने वाली अधिकतर चायनीज होटलों पर ताला लग गया है।
  • फ्राइड राइस, नूडल्स एवं अन्य चाइनीज व्यंजनों के लिए उच्च तापमान की आवश्यकता होती है।
  • किसके लिए अधिक गैस लगता है। एक होटल मालिक ने बताया कि 1800 रुपये वाला गैस सिलेंडर 5 हजार रुपये देने के बावजूद ब-मुश्किल मिल रहा है।
  • इस लिए जब तक स्थित सामान्य नहीं होती है तब तक होटल को बंद रखना ही ठीक है।

ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में शुरू किया गया है आपदा व्यवस्थापन कक्ष

  • वैश्विक युद्ध को देखते हुए इंधन व घरेलू गैस का वितरण सुचारू रूप से करने को लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय की तरफ से ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में आपदा व्यवस्थापन कक्ष शुरू किया गया है।
  • प्रशासन की तरफ से कहा गया है गैस आपूर्ति में होने वाली दिक्कतों के लिए नियंत्रण कक्ष के मोबाईल क्रमांक 9372338827 अथवा 022 2530 1740 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • तेल कंपनियों की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।
  • प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि जरुरत नहीं होने पर गैस की बुकिंग नहीं करें। मीडिया, नागरिक, गैस धारक एवं जनप्रतिनिधि अपनी शंका के निवारण के लिए हेल्पलाइन का उपयोग करें।

सरकार के सभी दावे साबित हो रहे खोखले

भिवंडी शहर में भी लोगों को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। ग्राहकों को घरेलू गैस बुकिंग के बाद करीब एक सप्ताह में गैस सिलेंडर नसीब होने की बात सामने आ रही है। गैस उपलब्धता को लेकर सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं,भिवंडी तालुका अंतर्गत पडघा में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी के कारण लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके की महिलाएं और लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटी धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है। पडघा में अक्षरा भारत गैस गोदाम में गैस सिलेंडर लेने के लिए हर दिन भारी भीड़ जमा हो रही है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि, लोगों को सिलेंडर लेने के लिए 2 से 3 घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है।

पहले की तुलना में बुकिंग की संख्या बढ़ी

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए घटी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। आरोप है कि स्थानीय प्रतिनिधि भी समस्या को नजरअंदाज कर अपनी गैस लेने में ही लगे हैं। उक्त संदर्भ में पड़धा स्थित अक्षरा भारत गैस कंपनी संचालक ने बताया कि युद्ध की आशंका को देखते हुए ग्राहक घबड़ा गए है। क्षेत्र में पहले से फिलहाल बुकिंग की संख्या बढ़ी है। हालांकि कंपनी समय-समय पर गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध करा रही है। लोगों ने कहा गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे है। इसलिए खाना कैसे पकाएं, यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है

कई दिनों तक करना पड़ रहा सिलेंडर का इंतजार

ग्राहकों का आरोप है कि घरेलू गैस के लिए रजिस्टर करने के बाद भी उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। गैस नहीं मिलने का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है और गरीब परिवारों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से कुछ परिवारों ने फिर से चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। इलाके के छोटे होटल वालों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। आसपास के कुछ होटल गैस नहीं मिलने से बंद हो चुके हैं। होटल बिजनेस बंद हो रहा है।

गृहणी सुमन पाटिल

मुझे अपने घर के सारे काम छोड़कर 3 घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। गैस नहीं होने से भूखा रहने की नौबत आ रही है।

स्थानीय निवासी शिवम पाटिल

सरकार गैस उपलब्धता को लेकर झूठ बोल रही है। कुछ गैस एजेंसी वाले पिछले दरवाजे से गैस सिलेंडर 2500 रुपए में बेच रहे हैं। सब कुछ जान समझकर भी कोई भी अधिकारी एक्शन नहीं लेता है। चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन लगाकर भी गैस सिलेंडर मिले तो नसीब है।

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था