ठाणे घोड़बंदर रोड यातायात (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

ठाणे के घोडबंदर रोड पर रविवार सुबह ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, मेट्रो ब्रिज निर्माण बना वजह

Thane Ghodbunder Road Traffic Jam News: ठाणे के घोडबंदर रोड पर मेट्रो स्टेशन के पास ब्रिज निर्माण कार्य के चलते रविवार सुबह भारी ट्रैफिक जाम लग गया। कई इलाकों में वाहन लंबी कतारों में फंस गए।

अपूर्वा नायक

Thane Ghodbunder Road Traffic Jam: शहर के घोडबंदर रोड पर रविवार को सुबह ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेट्रो स्टेशन से कुछ मीटर दूर मुल्ला बाग इलाके में पैदल चलने वालों के लिए ब्रिज बन रहा है।

ब्रिज पर गर्डर लगाने की डेडलाइन रविवार सुबह 6 बजे थी। लेकिन यह काम सुबह करीब 8 बजे के बाद पूरा हो पाया। इस दौरान घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक बढ़ने से भाईंदरपाड़ा, कासारवडवली, वाघबिल, पातलीपाड़ा, ब्रम्हांड सिग्नल सहित अन्य क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लग गया।

ठाणे से घोड़बंदर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लगा ट्रैफिक जाम

इससे ठाणे रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। साथ ही, ठाणे से घोड़बंदर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक जाम लग गया। घोड़बंदर के मानपाड़ा इलाके में मेट्रो का स्टेशन बन रहा है।

इस मेट्रो स्टेशन से कुछ मीटर दूर मुल्ला बाग इलाके में पैदल चलने वालों के लिए ब्रिज बन रहा है और इसका काम मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने शुरू किया था। गर्डर लगाने के लिए रविवार सुबह 6 बजे तक की परमिशन दी गई थी। लेकिन बीम लगाने का काम सुबह करीब 8 बजे हुआ।

पुलिस को मानपाड़ा इलाके में रोकना पड़ा ट्रैफिक

  • इस दौरान मानपाड़ा इलाके में ट्रैफिक रोकना पड़ा। इससे यहां के ट्रैफिक सिस्टम पर विपरीत असर पड़ा। घोडबंदर से ठाणे की ओर जाने वाले रास्ते पर भाईंदरपाड़ा से ब्रम्हांड सिग्नल तक ट्रैफिक जाम था।
  • ब्रम्हांड सिग्नल से अंदरूनी सड़कों पर गाड़ियों को जाने दिया गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। ठाणे से घोड़बंदर की ओर जाने वाले सड़क पर आर मॉल तक ट्रैफिक जाम था।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम