दिवाली में पानी की कटौती से राहत मिलेगी (सोर्स: एआई)
ठाणे

Water Crisis: ठाणे में दिवाली पर नियमित मिलेगी पानी की सप्लाई, जानें कब से फिर शुरू होगा साप्ताहिक शटडाउन

Thane Water Cut Diwali 2026: दिवाली के दौरान ठाणेकरों को पानी की कटौती से राहत मिलेगी। मनपा ने 2 और 9 नवंबर का साप्ताहिक शटडाउन रद्द किया है। यह व्यवस्था 16 नवंबर से फिर शुरू होगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • महापौर शर्मिला पिंपलोलकर और आयुक्त सौरभ राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

  • ठाणे में हर सोमवार साप्ताहिक जलापूर्ति शटडाउन लागू किया गया है।

  • कमजोर मानसून के कारण जलाशयों में पानी की उपलब्धता कम बताई गई है।

No Water Cut In November: दिवाली के त्योहार पर ठाणेकरों को बड़ी राहत मिली है। त्योहार के दौरान नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए ठाणे मनपा ने 2 नवंबर और 9 नवंबर 2026 को प्रस्तावित साप्ताहिक जलापूर्ति शटडाउन रद्द करने का फैसला लिया है। महापौर शर्मिला पिंपलोलकर और मनपा आयुक्त सौरभ राव ने इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

हर सोमवार कटौती का निर्णय

दरअसल, ठाणे महानगरपालिका की अपनी जलापूर्ति योजना और स्टेम वाटर डिस्ट्रीब्यूशन एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हर सोमवार को ठाणे शहर में पानी की आपूर्ति बंद रखे जाने का निर्णय हुआ है। इस बार मानसून कमजोर होने से बड़े जलाशयों में भी कम पानी बचा है,इसलिए नियमित पानी की कमी से जलापूर्ति में कटौती के निर्देश दिए गए हैं। जलापूर्ति व्यवस्था के नियोजन और आवश्यक रखरखाव के मद्देनजर यह साप्ताहिक शटडाउन लागू किया गया है।

दीवाली बाद होगी कटौती

हालांकि, दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान नागरिकों को पानी की कमी के कारण किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने त्योहार की अवधि में शटडाउन नहीं लेने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने 2 नवंबर और 9 नवंबर को होने वाली पानी कटौती रद्द करने का निर्णय लिया।

16 नवंबर से फिर शुरू होगी साप्ताहिक पानी कटौती

ठाणे मनपा प्रशासन के अनुसार, शहर में साप्ताहिक जलापूर्ति शटडाउन की व्यवस्था 16 नवंबर 2026 से दोबारा लागू होगी। इसके तहत हर सोमवार को निर्धारित योजना के अनुसार पानी की आपूर्ति बंद रखी जाएगी। हालांकि, दिवाली के त्योहार को देखते हुए 2 और 9 नवंबर को होने वाली कटौती रद्द कर दी गई है।

इससे त्योहार के दौरान ठाणेकरों को नियमित रूप से पानी मिलता रहेगा। घरों की साफ-सफाई, पूजा-पाठ और अन्य तैयारियों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से नागरिकों को राहत मिलेगी। मनपा के इस फैसले से त्योहार के समय जलापूर्ति को लेकर होने वाली चिंता भी कम होगी।

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?

ज्ञानेश को लगता है मोदी-शाह बचा लेंगे, मॉक संसद में क्या बोले राहुल गांधी?