(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे में बच्चों के लिए डायलिसिस सेंटर को हरी झंडी, अब नहीं जाना पड़ेगा मुंबई

Thane Healthcare: ठाणे सिविल अस्पताल में बाल डायलिसिस केंद्र खोलने को मंजूरी के संकेत मिले हैं। यह सुविधा किडनी रोग से पीड़ित बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। अस्पताल 80% तैयार है।

अर्पित शुक्ला

Thane News: ठाणे में बन रही सिविल अस्पताल परियोजना में बाल डायलिसिस केंद्र शुरू करने को मंजूरी मिलती दिख रही है। शुक्रवार के निरीक्षण दौरे के दौरान चिकित्सा प्राधिकरण की टीम ने इसके लिए सकारात्मक संकेत दिए हैं। सिविल अस्पताल परिसर में ही बाल डायलिसिस केंद्र बनाने की योजना तैयार की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यह केंद्र शुरू होने से किडनी के रोग से पीड़ित बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।

बाल डायलिसिस केंद्र की हुई दिशा में विशेष अधिकारी के दौरे के दौरान विस्तार से चर्चा हुई। अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव में बताया कि अस्पताल परिसर में डायलिसिस मशीनें, विशेष प्रशिक्षित डॉक्टर और स्टाफ उपलब्ध रहेंगे। ठाणे महानगरपालिका के सहयोग से इस योजना को अमल में लाया जाएगा। बाल रोग विभाग के लिए अलग वार्ड और विशेष कक्ष बनाए जाएंगे। अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण, लैब, ऑपरेशन थिएटर और ओपीडी की भी व्यवस्था होगी। सिविल अस्पताल 42 एकड़ भूमि पर बन रहा है, जिसमें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल के निर्माण कार्य का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल यह भवन पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

सुविधाओं को लेकर हुई विस्तार से चर्चा

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर, कैंसर, ब्लड बैंक, कार्डियक विभाग आदि की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। ठाणे के पालकमंत्री दीपक केसरकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि ठाणे जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से जोड़ने का भी प्रस्ताव विचाराधीन है। यह अस्पताल ठाणे जिला ही नहीं बल्कि आसपास के पालघर, रायगढ़, मुंबई और नवी मुंबई के नागरिकों को भी बड़ी सुविधा प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में होगी नए युग की शुरुआत

  • फिलहाल बाल चिकित्सा डायलिसिस सुविधा मुंबई में सीमित संख्या में उपलब्ध है, इसलिए ठाणे में इस केंद्र के शुरू होने से जिले के नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
  • अस्पताल में बन रहे मेडिकल कॉलेज से ठाणे के युवाओं को भी चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।
  • यह प्रकल्प ठाणे जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट