दिनेश गुप्ता का नरेंद्र मोदी रेखाचित्र (सोर्स : फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे कल्याण के दिनेश गुप्ता का अद्भुत कारनामा; चाय की पत्ती और छटाओं से बनाया PM नरेंद्र मोदी का अनोखा चित्र

PM Modi Portrait Tea Powder: ठाणे ज़िले के कल्याण के माइंडसेट गुरु दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने चाय और चाय की पत्ती की छटाओं से नरेंद्र मोदी का अनोखा रेखाचित्र तैयार किया। BRICS से मिली प्रेरणा।

अशोक वर्मा, मनीषा बोंदरे

Thane Tea Art Narendra Modi Portrait : ठाणे ज़िले के कल्याण निवासी प्रेरक वक्ता और माइंडसेट गुरु दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने चाय और चाय की पत्ती की अलग-अलग छटाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेखाचित्र तैयार किया है।

BRICS सम्मेलन से प्रेरित इस कलाकृति में चाय को कलात्मक माध्यम बनाया गया है।

BRICS सम्मेलन से मिली प्रेरणा

भारत के प्रेरक वक्ता और माइंडसेट गुरु दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने अपने अनोखे कलात्मक प्रयोग से एक बार फिर ध्यान आकर्षित किया है। इस बार उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चाय और चाय की पत्ती को कलात्मक माध्यम बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेखाचित्र तैयार किया है।

दिनेश गुप्ता के अनुसार, BRICS सम्मेलन से मिली प्रेरणा और कुछ अलग तथा रचनात्मक करने की सोच ने उन्हें इस कलाकृति को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उनका उद्देश्य सामान्य रूप से इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं में छिपी रचनात्मक संभावनाओं को सामने लाना भी है।

चाय की अलग-अलग छटाओं से तैयार किया चित्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अनोखी कलाकृति को तैयार करने के लिए चाय की हल्की और गहरी छटाओं का इस्तेमाल किया गया। चित्र में चेहरे की बारीक रेखाओं के साथ दाढ़ी, बाल, चश्मे और चेहरे के अलग-अलग शेड्स को चाय के माध्यम से उभारने का प्रयास किया गया है।

चाय की रंगत में आने वाले प्राकृतिक अंतर का उपयोग करते हुए पोर्ट्रेट को आकार दिया गया। सामान्य रंगों की जगह चाय को माध्यम बनाकर तैयार किया गया यह प्रयोग कला और रोजमर्रा की वस्तुओं के बीच एक अलग तरह का मेल दिखाता है।

पहले भी कर चुके हैं अनोखा प्रयोग

ठाणे ज़िले के कल्याण दिनेश गुप्ता का यह पहला प्रयोग नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने सिंदूर का इस्तेमाल कर नरेंद्र मोदी का चित्र तैयार किया था। अब चाय और चाय की पत्ती के माध्यम से बनाई गई नई कलाकृति उनके प्रयोगात्मक कला दृष्टिकोण की एक और कड़ी है।

दिनेश गुप्ता का कहना है कि कला के लिए हमेशा महंगे रंगों की जरूरत नहीं होती। हमारे आसपास मौजूद सामान्य वस्तुओं में भी रचनात्मकता की अनंत संभावनाएं छिपी होती हैं। जरूरत केवल उन्हें नए नजरिए से देखने और उनके साथ प्रयोग करने की है।

उनकी इस कलाकृति में चाय जैसी रोजमर्रा की चीज को एक अलग कलात्मक माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते यह प्रयोग चर्चा का विषय बना हुआ है।

हमें मजबूर न करें... मणिपुर में राहत शिविरों में मौतों पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- राज्य को देना होगा जवाब

चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने 5 साल के नए कार्यकाल पर लगाई मुहर

40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे… UPI चार्ज पर बोले नीति आयोग के VC अशोक लाहिड़ी, बिना टैक्स के नहीं चलती सरकार

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ