ठाणे सेंट्रल जेल स्थानांतरण  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे की ऐतिहासिक जेल होगी शिफ्ट, भिवंडी में 50 एकड़ में बनेगी 5,000 कैदियों की नई जेल

Thane Central Jail Relocation: महाराष्ट्र सरकार ठाणे सेंट्रल जेल को भिवंडी तालुका में शिफ्ट करेगी। 50 एकड़ जमीन पर 5,000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक जेल बनेगी, जिसपर एमएसआईडीसी काम कर रही है।

रूपम सिंह

Highlights

  • 188 साल पुरानी ठाणे सेंट्रल जेल होगी शिफ्ट।

  • भिवंडी में 50 एकड़ जमीन पर 5,000 कैदियों की क्षमता वाली नई जेल प्रस्तावित।

  • नई जेल बनने और शिफ्टिंग में लग सकते हैं 10 साल।

Maharashtra Jail Shifting: महाराष्ट्र सरकार ठाणे स्थित ऐतिहासिक 'ठाणे सेंट्रल जेल' को शिफ्ट करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। 1737 तक पुर्तगाली शासन के अधीन रहे एक किले की जगह पर स्थित इस जेल को अंग्रेजों ने 1838 में कारागार में बदला था। वर्तमान में 1,111 की क्षमता वाली इस ऐतिहासिक जेल में 3,500 से अधिक कैदी बंद हैं, जिससे अत्यधिक भीड़भाड़ की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।

50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी

इस भीड़भाड़ को खत्म करने के लिए महाराष्ट्र के गृह विभाग ने महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमएसआईडीसी) को भिवंडी तालुका (पिसे, अमाने और वाशेरे) की 50 एकड़ जमीन पर 5,000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक जेल का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। एमएसआईडीसी को साइट निरीक्षण, विस्तृत नक्शा, लेआउट और लागत अनुमान तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजने को कहा गया है। हालांकि, कैदियों का यह स्थानांतरण तुरंत संभव नहीं होगा।

अधिकारियों के अनुसार, नई जेल के निर्माण और जेल मैनुअल के तहत प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने में लगभग एक दशक यानी 10 साल का समय लग सकता है। फिलहाल, इस रिलोकेशन के कैबिनेट प्रस्ताव पर विचार चल रहा है और परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

अदालतों और अस्पतालों से दूरी बड़ी परेशानी

जेल अधिकारी कोर्ट और अस्पताल तक की पहुंच को लेकर परेशान हैं। ठाणे जेल में ऐसे अंडर-ट्रायल कैदी हैं, जिनके केस साउथ मुंबई शहर, डिंडोशी, ठाणे और रायगढ़ की अदालतों में चल रहे हैं। जिन कैदियों को इमरजेंसी केयर की जरूरत होती है, उन्हें कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल ले जाया जाता है। जिन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है, उन्हें सरकारी जेजे अस्पताल भेजा जाता है, जो नई जगह से लगभग 60 किलोमीटर दूर होगा।

अधिकारियों ने अंडर-ट्रायल कैदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश करने का सुझाव दिया है। समृद्धि महामार्ग अदालत में पेशी और अस्पताल के दौरों के लिए यात्रा का समय कम करने में भी मदद कर सकता है।

किले से जेल तक का ऐतिहासिक सफर

साल 1774 में अंग्रेजों ने इस किले पर कब्जा कर लिया और साल 1838 में इसे जेल में बदल दिया। साल 1972 में यह सेंट्रल जेल बन गया। यह ठाणे शहर की सबसे पुरानी जेलों में से एक है।

आजादी की लड़ाई के दौरान क्रांतिकारियों अनंत कन्हेरे, कृष्णजी कर्वे और विनायक देशपांडे को साल 1910 में नासिक के कलेक्टर ए.एम.टी. जैक्सन की हत्या के लिए इसी जेल में फांसी दी गई थी।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड