पुणे मेट्रो लाइन-3: वेस्ट मटेरियल से बनी मेट्रो की लघु प्रतिकृति CM देवेंद्र फडणवीस को की गई भेंट

Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो लाइन-3 के उद्घाटन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस को वेस्ट मटेरियल से बनी मेट्रो की लघु प्रतिकृति भेंट की गई। 2 किग्रा जीआई स्टील और रीसायकल प्लास्टिक का प्रयोग।
A unique replica of the Pune Metro presented to CM Fadnavis
पुणे मेट्रो लाइन देवेंद्र फडणवीस उद्घाटन समारोहसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे मेट्रो की अनोखी प्रतिकृति CM फडणवीस को भेंट।

  • 2 किलो बेकार GI स्टील से तैयार किया गया स्मृति चिह्न।

  • 30 पुराने प्लास्टिक कवर रिसाइकिल कर बनाई गई पैकेजिंग थैली।

Pune Metro Line 3 Devendra Fadnavis: निर्माण कार्य के दौरान बचने वाली सामग्री का रचनात्मक इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, इसकी एक अनूठी मिसाल पुणे मेट्रो ने पेश की है। पुणे मेट्रो लाइन-3 के उद्घाटन समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मेट्रो ट्रेन की एक आकर्षक लघु प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई।

इसकी खासियत यह है कि इसे मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य से बचे सामान से तैयार किया गया है। पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड (पीआईटीसीएमआरएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सैनी ने मुख्यमंत्री को यह कलाकृति भेंट की।

दो किलो बेकार लोहे से तैयार हुई प्रतिकृति

इस अनूठे स्मृति चिह्न को बनाने में निर्माण कार्य के दौरान बचे करीब दो किलोग्राम गैल्वेनाइज्ड आयरन (जीआई) स्टील का इस्तेमाल किया गया है। कारीगरों ने वास्तविक मेट्रो ट्रेन की बनावट और उसकी बारीकियों को लघु प्रतिकृति में उतारने के लिए विशेष मेहनत की। इसके निर्माण में वेल्डिंग और धातु को अलग-अलग आकार देने की तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तरह बेकार समझी जाने वाली निर्माण सामग्री को एक आकर्षक कलाकृति में बदल दिया गया।

A unique replica of the Pune Metro presented to CM Fadnavis
जामनेर-बोदवड 84 किमी ब्रॉडगेज रेल का सपना होगा सच! सोनोटी में 17.23 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ

30 प्लास्टिक कवर से बना पर्यावरण अनुकूल थैला

इस उपहार की खासियत सिर्फ मेट्रो की प्रतिकृति तक सीमित नहीं रही। इसकी पैकेजिंग को भी पर्यावरण संरक्षण की सोच के साथ तैयार किया गया। करीब 30 बेकार प्लास्टिक कवर को विशेष प्रक्रिया के जरिए रिसाइकिल कर दोबारा इस्तेमाल योग्य कपड़े में बदला गया। इसी कपड़े से एक थैला तैयार किया गया, जिसमें रखकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को यह स्मृति चिह्न सौंपा गया।

A unique replica of the Pune Metro presented to CM Fadnavis
Mumbai Chawls Redevelopment: 36 साल का इंतजार होगा खत्म? मुंबई पोर्ट प्राधिकरण जमीन देने को तैयार

रिसाइक्लिंग और रचनात्मकता का अनूठा उदाहरण

पुणे मेट्रो की इस पहल के जरिए निर्माण कार्य से निकलने वाले अवशेषों के पुनः उपयोग और प्लास्टिक रिसाइक्लिंग का संदेश दिया गया है। आमतौर पर निर्माण के बाद बची सामग्री को बेकार समझकर अलग कर दिया जाता है, लेकिन इस परियोजना में उसका रचनात्मक इस्तेमाल किया गया।

मेट्रो ट्रेन की प्रतिकृति और रिसाइकिल प्लास्टिक से तैयार थैले के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई है कि पर्यावरण संरक्षण के साथ उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं भी बनाई जा सकती हैं।