BMC में दिवाली बोनस को लेकर भेदभाव: 93 हजार स्थायी कर्मियों को मिले 33 हजार, तो NUHM कर्मी अब भी खाली हाथ

BMC Diwali Bonus: बीएमसी में बोनस को लेकर भेदभाव सामने आया। 93,500 स्थायी कर्मचारियों को 33,000 रुपये दिवाली बोनस मिला, जबकि एनयूएचएम के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी अभी भी बोनस का इंतजार कर रहे हैं।
₹33,000 Diwali bonus for 93,500 permanent BMC employees
बीएमसी दिवाली बोनस, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • BMC के 93,500 स्थायी कर्मचारियों को ₹33 हजार दिवाली बोनस।

  • 1,200 आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी बोनस से अब भी वंचित।

  • ANM, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट में नाराजगी।

Mumbai BMC Diwali Bonus Discrimination: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में दिवाली बोनस को लेकर कर्मचारियों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। एक ओर महानगरपालिका के करीब 93,500 स्थायी कर्मचारियों को 33,000 रुपये का दिवाली बोनस दिया जा चुका है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत काम करने वाले आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक बोनस नहीं मिला है। त्योहार बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने से इन कर्मचारियों में नाराजगी है।

93,500 कर्मचारियों को मिला 33 हजार रुपये बोनस

मुंबई बीएमसी प्रशासन की ओर से स्थायी कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर 33,000 रुपये का बोनस दिया गया। हालांकि, स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को इस लाभ से बाहर रखा गया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल मुंबईकरों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन त्योहार के मौके पर उन्हें आर्थिक लाभ नहीं मिला।

₹33,000 Diwali bonus for 93,500 permanent BMC employees
Mumbai Local Train Update: चेन पुलिंग और आग से बिगड़ा ट्रेनों का टाइम-टेबल, हजारों यात्री परेशान

प्रशासनिक मंजूरी में अटका बोनस का प्रस्ताव

एनयूएचएम के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के बोनस का प्रस्ताव फिलहाल प्रशासनिक मंजूरी के इंतजार में है। फाइल आगे नहीं बढ़ने के कारण भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है। इससे एएनएम नर्स, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट सहित विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। कर्मचारियों का सवाल है कि जब वे नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, तो उन्हें बोनस से वंचित क्यों रखा जा रहा है।

₹33,000 Diwali bonus for 93,500 permanent BMC employees
वैजापुर रोहित पठारे हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत 16 अरेस्ट, 1 नाबालिग भी हिरासत में

1,200 कर्मचारियों ने आजाद मैदान में किया था आंदोलन

बोनस सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय शहरी आरोग्य अभियान संघर्ष समिति के नेतृत्व में करीब 1,200 कर्मचारियों ने आजाद मैदान में 60 दिनों तक हड़ताल की थी। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुंबई शहर बीएमसी प्रशासन और मेयर के समक्ष मांगें रखी थीं।

मातृत्व अवकाश की मांग मंजूर, बोनस पर फैसला बाकी

बैठकों के बाद महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने जैसी कुछ मांगों को प्रशासन ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, दिवाली बोनस के सवाल पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। प्रशासन की ओर से इस मामले को तकनीकी दिक्कत बताते हुए आगे बढ़ा दिया गया।

अब आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों की निगाहें बीएमसी प्रशासन पर टिकी हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही बोनस प्रस्ताव को मंजूरी देकर उनके लंबित भुगतान का रास्ता साफ करेगा।