नितेश राणे (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

मुंब्रा भाषण विवाद: Nitesh Rane के बयान पर बवाल, ठाणे में केस दर्ज करने की मांग

मुंब्रा में दिए गए बयान को लेकर Nitesh Rane विवादों में घिर गए हैं। NCP नेता मनोज प्रधान ने उनके खिलाफ धार्मिक नफरत फैलाने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

अपूर्वा नायक

Nitesh Rane Speech Controversy Thane: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने राज्य के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे के खिलाफ धार्मिक नफ़रत पैदा फैलाने एवं विधायक डॉ जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ भड़काऊ भाषण देकर संविधान का अपमान करने का मामला दर्ज करने की मांग की है।

इस संबंध में उन्होंने सोमवार को नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। गौरतलब हो कि मंत्री Nitesh Rane ने शनिवार को मुंब्रा में सकल हिंदू समाज की सभा को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने मुंब्रा को मुंब्रा देवी बनाने सहित अन्य मुद्दों पर वक्तव्य दिया था। मनोज प्रधान का कहना है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के बारे में बहुत ही आपत्तिजनक बयान दिए थे।

Nitesh Rane के खिलाफ शिकायत दर्ज

सोमवार सुबह मनोज प्रधान के नेतृत्व में महिला अध्यक्ष मनीषा भगत और युवा अध्यक्ष अभिजीत पवार ने नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में सहायक पुलिस आयुक्त संभाजी जाधव और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अभय महाजन से मुलाकात की और इंडियन पीनल कोड की धारा 299 (धार्मिक नफरत फैलाकर दंगे भड़काना), धारा 351 (किसी व्यक्ति के खिलाफ भड़काना) और नेशनल इंसल्ट्स टू ऑनर एक्ट 1971 के तहत लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दंगा कराने की हो रही कोशिश

  • राकां के जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने कहा कि मुंब्रा-कौसा इलाके में हिंदू और मुसलमान वर्षों से रहे रहे है। उनके बीच कोई मामूली लड़ाई भी नहीं है।
  • ऐसे में नितेश राणे बाहर से आकर दंगे कराने की कोशिश कर रहे है। यह मामला बहुत खतरनाक है।
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व स्थानीय विधायक डॉ। जितेंद्र आव्हाड को भड़काया जा रहा है।
  • नितेश राणे ने मंत्री पद ग्रहण करते समय सभी जातियों और धर्मों के लोगों के साथ मिलकर काम करने की संवैधानिक शपथ ली है।
  • दूसरी तरफ, वह एक खास समुदाय के प्रति भेदभाव से काम कर रहे हैं।
  • यह संवैधानिक मूल्यों का अपमान है। इसलिए, हमने उनके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें