Thane में निवेश घोटाला पकड़ा गया, 200 निवेशकों से 100 करोड़ की ठगी

Thane में निवेश पर ऊंचे रिटर्न का लालच देकर 200 निवेशकों से 100 करोड़ की ठगी की जानकारी सामने आयी है। नौपाड़ा पुलिस ने 9 आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: सरकार की तरफ से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद लोग लालच में अपना बड़ा नुकसान कर रहे हैं। इसी तरह ठाणे में निवेश के नाम पर 100 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार ठाणे की एक कंपनी में निवेश पर ज्यादा रिटर्न का वादा करके 200 निवेशकों से लगभग 100 करोड़ रुपए की ठगी की गयी है। इस संबंध में नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बताया गया कि भांडुप में रहने वाले व्यक्ति आर्थिक लेनदेन करने वाले एक व्यक्ति से परिचित थे। नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। शिकायत में उन्होंने कहा है कि परिचित व्यक्ति व उसके साथी निवेशकों से पैसे लेकर अलग-अलग उद्यमियों को उनके उद्योगों में निवेश करने के लिए देते थे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं तसे कहा कि निवेशकों को बदले में भुगतान मिलता रहेगा।

जिस कंपनी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया गया है वह ठाणे के नौपाड़ा इलाके में स्थित थी। शिकायतकर्ता ने 2016 में 8 लाख रुपए का निवेश किया था।

2 साल तक उसे निवेश पर हर महीने 1।5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा था। लेकिन उसके बाद ब्याज मिलना बंद हो गया। जब शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्तियों से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर पैसे देने से परहेज करना शुरू कर दिया।

अक्सर कंपनी में जाता था शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता निवेश के बारे में पूछताछ करने के लिए नौपाड़ा स्थित कंपनी में अक्सर जाता था। उस समय उन्हें पता चला कि इस कंपनी में कुछ और लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी हुई है।

जब उन्होंने आगे पूछताछ की, तो पता चला कि 200 निवेशकों के साथ लगभग 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इसलिए उन्होंने ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com