ठाणे रेलवे स्टेशन सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

देश का सबसे व्यस्त स्टेशन बना ठाणे, मध्य रेलवे के 5 स्टेशन टॉप-10 में शामिल; 34 करोड़ यात्रियों का सफर

Thane Railway Station: देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में ठाणे पहले स्थान पर रहा है। मध्य रेलवे के पांच स्टेशन टॉप 10 में शामिल हैं, जहां से सालाना 34.70 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।

रूपम सिंह

Thane Station Busiest: देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों की ताजा सूची में मुंबई महानगर क्षेत्र का जबरदस्त दबदबा सामने आया है। देश में ठाणे रेलवे स्टेशन सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले स्टेशन के रूप में पहले पायदान पर रहा है। मध्य रेलवे के पांच प्रमुख स्टेशन देश के टॉप टेन व्यस्त स्टेशनों में शामिल हुए हैं।

इनमें ठाणे के अलावा कल्याण, सीएसएमटी, पनवेल और दादर शामिल हैं। ये आंकड़े साबित करते हैं कि आम जनता के दैनिक जीवन और सुरक्षित सफर के लिए रेलवे आज भी मुंबई की सबसे मजबूत जीवनरेखा है।

34.70 करोड़ यात्रियों ने किया सफर

वित्तीय वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक मध्य रेलवे के इन पांचों स्टेशनों से साल भर में करीब 34.70 करोड़ यात्रियों ने सफर किया है। रोजाना औसतन करीब 9.50 लाख मुसाफिरों की आवाजाही इन स्टेशनों से दर्ज की गई है।

सालाना 9.30 करोड़ से अधिक यात्रियों के आवागमन के साथ ठाणे देश का सबसे व्यस्त स्टेशन बना है। वहीं, 8.37 करोड़ यात्रियों के साथ कल्याण दूसरे और 6.13 करोड़ यात्रियों के साथ हावड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

ठाणे स्टेशन उपनगरीय रेलवे नेटवर्क का एक बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त केंद्र है। यहां से कल्याण, कसारा और कर्जत की दिशा में लोकल ट्रेनों का लगातार संचालन होता है। इसके साथ ही ट्रांस-हार्बर मार्ग पर ठाणे से पनवेल के बीच लोकल ट्रेनें चलती हैं। उपनगरीय सेवाओं के अलावा लंबी दूरी की कई प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का भी ठाणे में ठहराव होता है।

त्योहारी सीजन में चलाई जा रही हैं 734 विशेष ट्रेनें

मध्य रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत देने के लिए दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर 734 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इससे पहले गणेशोत्सव में भी 300 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाकर यात्रियों के सफर को सुगम बनाया गया था।

यात्री सुविधाओं के विस्तार की सख्त जरूरत की बढ़ती संख्या के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी की जानी चाहिए, मेट्रो स्टेशनों की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों का स्तर सुधारने की जरूरत है। इसके साथ ही टिकट प्रणाली में भी आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए।
नंदकुमार देशमुख, अध्यक्ष, ठाणे रेलवे यात्री

व्यस्त रेलवे स्टेशनों की ताजा सूची जारी

देश की इस सूची में सीएसएमटी चौथे, सियालदह पांचवें, पनवेल छठे और नई दिल्ली सातवें स्थान पर दर्ज हुआ है। इसके बाद तांबरम आठवें, दादर नौवें और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल दसवें स्थान पर रहा है। मुंबई देश का आर्थिक केंद्र है, जहां रोजी-रोटी और पढ़ाई के लिए रोजाना लाखों लोग पहुंचते हैं।

सस्ता और तेज साधन होने के कारण आम मुसाफिर मुंबई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अपनी पहली पसंद बनाते हैं। स्टेशनों पर बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, फुट ओवरब्रिज और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जनता के हित में बेहद जरूरी हो गया है।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा