(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे में 30 यात्रियों से भरी बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

Thane Accident News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार सुबह एक बस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष और महिला घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

आकाश मसने

Bus Hits Bike in Thane: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार सुबह एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लाेग घायल हो गए। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला घायल हो गई है। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह बस गुजरात के गांधीनगर से ठाणे के भिवंडी जा रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे। हालांकि हादसे में बस में सवार कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि यह हादसा घोड़बंदर रोड पर नागला बंदर सिग्नल के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ।

बाइक सवार दो लोगों आई चोटें

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी 28 वर्षीय महिला को सिर में चोटें आईं, जबकि 24 वर्षीय चालक भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग मुबंई के पास कांदिवली के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि गांधीनगर के 40 वर्षीय बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चालक के घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हादसे के सही कारण का पता लग पाएगा।

लोहे की छड़ गिरने से युवक हुआ था घायल

ज्ञात हो कि 6 अगस्त को ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो 5 रूट पर एक कार्यस्थल पर बने पुल से एक लंबी लोहे की छड़ गिरने से भयानक हादसा हुआ था। छड़ सड़क से गुजर रहे एक रिक्शा सवार के सिर पर लगी। यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल यात्री की पहचान विट्ठलनगर, भिवंडी निवासी सोनू अली (20) के रूप में हुई थी।

गड‍़चिरोली में हुआ था हादसा

बता दें कि गड़चिराेली जिले में 7 अगस्त को एक ट्रक की टक्कर से 4 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई थी और दो अन्य लड़के घायल हो गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 16 वर्ष की आयु के 6 नाबालिग लड़के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कटली गांव में सड़क किनारे बैठे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इन लड़कों में से 4 की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा