जरूरतमंदों को छतरी बांटी गई (सोर्स: नवभारत फोटो) 
ठाणे

ठाणे: स्व. देवीप्रसाद उपाध्याय की 6ठी पुण्यतिथि पर 1 हजार जरूरतमंदों को छतरी वितरित

Deviprasad Upadhyay Death Anniversary: ठाणे में स्व. देवीप्रसाद उपाध्याय की 6ठी पुण्यतिथि पर 1000 जरूरतमंदों को छतरी बांटी गई। विधायक जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Thane 1000 Umbrellas Distributed: समाजसेवी स्व. देवीप्रसाद उपाध्याय की 6ठी पुण्यतिथि पर ठाणे में गुरुवार को 1 हजार जरूरतमंदों को छतरी वितरण किया गया। यह कार्यक्रम एनसीपी के वरिष्ठ नेता विधायक जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में युवा समाजसेवी, उद्यमी एवं एनसीपी शरद पवार गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय और उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. देवीप्रसाद उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बरसात के मौसम को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को 1000 छतरियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ठाणे शहर (जिला) एनसीपी के अध्यक्ष मनोज प्रधान,नगरसेवक प्रकाश बर्डे, नगरसेवक अमित सरैया, मिलिंद बनकर,एनसीपी उत्तरभारतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी,वीरेंद्र उपाध्याय, कृष्णा उपाध्याय,प्रभाकर सिंह, राजू विश्वकर्मा, राम सिंह,सचिन पंधारे,सचिन रावराने,प्रवीण उपाध्याय,मुन्ना पाठक,रमा पाल,विशाल खुटवन सहित बड़ी संख्या में विविध क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सत्कर्म और समाजसेवा ही सबसे बड़ा धर्म

हेरिटेज मोटर्स के संचालक सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि स्व.पिताजी सत्कर्म व समाजसेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानते थे। उनकी पुण्यतिथि पर हर साल जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं। बरसात में एक छतरी भी किसी के लिए बड़ी राहत बन सकती है। यही सोचकर यह वितरण किया गया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ठाणे श्हर के नागरिक मौजूद रहे।

सामाजिक कार्यों के जरिए याद किए गए देवीप्रसाद उपाध्याय

उल्लेखनीय है कि स्व. देवीप्रसाद उपाध्याय की स्मृति में हर वर्ष इस तरह के सामाजिक व जनकल्याणकारी आयोजनों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, एनसीपी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्व. उपाध्याय के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित सहयोगियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा