ऑफिसर्स क्लब में एकनाथ शिंदे  (सोर्स: नवभारत फोटो)
ठाणे

ठाणे का 100 साल पुराना ऐतिहासिक ऑफिसर्स क्लब नए रंग-रूप में तैयार, DCM एकनाथ शिंदे ने किया उद्घाटन

Thane Officers Club: ठाणे के 100 साल पुराने ऐतिहासिक ऑफिसर्स क्लब का DCM एकनाथ शिंदे ने उद्घाटन किया। नवीनीकृत क्लब में आधुनिक जिम, बैडमिंटन कोर्ट और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं मिली हैं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Thane Officers Club Renovation: ठाणे के 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक ‘ऑफिसर्स क्लब’ का नवीनीकरण किया गया है। नवीनीकृत क्लब का उद्घाटन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया। इस अवसर पर विधायक रविंद्र फाटक,सांसद नरेश म्हस्के, जिलाधिकारी डॉ श्रीकृष्ण पांचाल, निवासी उपजिलाधिकारी डॉ संदीप माने सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

करीब एक सदी पुराने इस ऐतिहासिक भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस

इस क्लब के नवीनीकरण का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक अधिकारियों को व्यस्त कार्यदिवस के बीच बेहतर स्वास्थ्य, मनोरंजन और आपसी संवाद के लिए एक सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना है। क्लब में अब आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिससे यह अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक संवाद का एक बेहतर केंद्र बन सकेगा।

नवीनीकृत ऑफिसर्स क्लब में अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स टेबल, सुसज्जित जिम और बेहतरीन कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ठाणे के जिलाधिकारी एवं ऑफिसर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने अधिकारियों से इस ऐतिहासिक क्लब का सक्रिय रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्लब को स्वास्थ्य, फिटनेस और आपसी संवाद का एक जीवंत केंद्र बनाया जाना चाहिए।

ऑफिसर्स क्लब की फोटो

ऐतिहासिक विरासत

एक शताब्दी पुराने भवन की ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए उसका आधुनिक स्वरूप तैयार करना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। नवीनीकरण का काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समय में पूरा करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेष मेहनत की।

उनके योगदान की जिला प्रशासन और कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने सराहना की। डीसीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि नए रूप में तैयार हुआ यह क्लब अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ आपसी मेलजोल और संवाद के लिए एक सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा। इस पहल के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल का आभार व्यक्त किया।

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- ‘मैं दिमागी नक्सली हूं, मुझे गर्व है’