Sambhaji Maharaj history (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

बच्चों को सुनाई जाएगी ‘शिवशंभू गाथा’, शिवाजी महाराज की जयंती पर ठाणे में अनोखा कार्यक्रम

Shivshambhu Gatha Program: ठाणे में शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर ‘शिवशंभू गाथा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिवाजी और संभाजी महाराज के प्रेरक इतिहास को प्रस्तुत किया जाएगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Shiv Jayanti Celebration 2026: महाराष्ट्र के आराध्य छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय और ठाणे जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ‘शिवशंभू गाथा’ नामक इस कार्यक्रम के माध्यम से शिवाजी महाराज और उनके पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के प्रेरणादायी इतिहास को प्रस्तुत किया जाएगा।

यह कार्यक्रम बुधवार, 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राम गणेश गडकरी रंगायतन में आयोजित होगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला के माध्यम से इतिहास को जीवंत करेंगे। इसमें ‘कलर्स मराठी गौरव महाराष्ट्र’ के ग्रैंड विनर वैभव थोरात, ‘सोनी टीवी मराठी इंडियन आइडल’ के विजेता सागर म्हात्रे और रोहित पाटिल जैसे चर्चित गायक प्रस्तुति देंगे।

जाने-माने कलाकार होंगे सहभागी

इसके अलावा, गायिका मैथिली भगत, पूजा म्हात्रे तथा कथाकार कल्पेश दुकाले अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वराज्य की प्रेरणा से परिचित कराएंगे। ऐतिहासिक गीतों, पोवाड़ा, कथा-वाचन और नृत्य प्रस्तुतियों से सुसज्जित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और गौरव का उत्सव साबित होगा।

नियोजन भवन में भी कार्यक्रम

19 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के नियोजन भवन में शिव जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल के मार्गदर्शन तथा निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. संदीप माने, उप जिलाधिकारी रूपाली भालके, तहसीलदार सचिन चौधरी और संदीप थोरात की देखरेख में संपन्न होगा। जिला प्रशासन ने जिले भर के विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान