विभाग सहायक पुलिस आयुक्त अशोक होनमारे को पत्र सौपते हुए अरुण रमाकांत तिवारी (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे के सार्वजनिक मंडलों में अश्लील गाने और वीडियो पर लगे रोक, शिवसेना (उद्धव गुट) ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

Obscene Songs Ban In Thane: शिवसेना (उद्धव गुट) के अरुण तिवारी ने सार्वजनिक मंडलों में अश्लील गाने और आपत्तिजनक वीडियो पर रोक की मांग की। उन्होंने CM से नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की अपील की।

अशोक वर्मा, आलोक उमाकृष्ण

Shiv Sena Demand Obscene Songs Ban: ठाणे जिले के कल्याण में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय संघटक अरुण रमाकांत तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सार्वजनिक मंडलों में अश्लील गाने और आपत्तिजनक वीडियो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

कार्यक्रमों में अश्लील कंटेंट पर रोक की मांग

अरुण रमाकांत तिवारी ने इस संबंध में कल्याण के विभाग सहायक पुलिस आयुक्त अशोक होनमारे को पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने सार्वजनिक मंडलों और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में अश्लील गाने तथा आपत्तिजनक वीडियो चलाए जाने का मुद्दा उठाया।

तिवारी के अनुसार, कुछ आयोजनों में मनोरंजन के नाम पर इस तरह की सामग्री का प्रसारण किया जा रहा है, जिसे छोटे बच्चे और युवा भी देखते-सुनते हैं। उन्होंने कहा कि अश्लील सामग्री के लगातार संपर्क में आने से बच्चों और युवा पीढ़ी की सोच तथा व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों की निगरानी और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।

संस्कृति और परंपरा पर मंडरा रहा खतरा

अरुण तिवारी ने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में अश्लील गानों तथा आपत्तिजनक वीडियो के प्रसारण से महाराष्ट्र राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी गतिविधियां समाज की सांस्कृतिक मर्यादाओं को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के पदाधिकारी अरुण तिवारी ने जनहित में सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गानों और आपत्तिजनक वीडियो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त निगरानी रखने की अपील की।

साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों और मंडलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। तिवारी ने कहा कि इस तरह की सामग्री से बच्चों और युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकना जरूरी है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मर्यादाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता