मीरा-भाईंदर के अपर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते शरद पवार गुट के पदाधिकारी (फोटो नवभारत) 
ठाणे

मंत्री कोकाटे के खिलाफ शरद पवार गुट ने खोला मोर्चा, राज्यपाल से की ये मांग

Manikrao Kokate Rummy Controversy: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

आकाश मसने

Thane News: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के विवादास्पद बयानों और कथित आपत्तिजनक आचरण के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर में अपर तहसीलदार कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने अपर तहसीलदार नीलेश गौंड को ज्ञापन सौंपते हुए कोकाटे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

मंत्री माणिकराव कोकाटे का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था, जिसमें वे विधानसभा सत्र के दौरान मोबाइल फोन पर रम्मी गेम खेलते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा, किसानों के प्रति की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी, अधिकारियों को फटकारने का अंदाज़ और कर्जमाफी पर दिए गए बेतुके बयान को लेकर राज्यभर में तीव्र आक्रोश है।

प्रदर्शनकारियों ने लगाए ये आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कृषि मंत्री का यह व्यवहार न केवल किसानों का अपमान है, बल्कि यह महाराष्ट्र की गरिमामयी राजनीतिक संस्कृति को भी धूमिल करता है। शरद पवार की पार्टी के जिला अध्यक्ष एड. विक्रम तारे-पाटिल ने कहा कि कोकाटे मंत्री पद की गरिमा का उल्लंघन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को राज्यपाल को पत्र लिखकर उनकी बर्खास्तगी की सिफारिश करना चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम नबी फारूकी, 145 विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र दुबोले, 146 विधानसभा अध्यक्ष विनोद जगताप, युवती जिलाध्यक्ष माधवी गायकवाड़, संगठक श्याम रावत, मारवाड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भावेश राठौड़, मथाडी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बाबूराव भिलारे, जिला उपाध्यक्ष नवाज गैबी व मुबी पटेल, जिला महासचिव जुनैद शेख, हेमलता गायकवाड़, मरियम शेख, नुसरत जहां, सबीना तोलकर सहित कई प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय कर रहा जांच

बता दें कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के विधानपरिषद में अपने मोबाइल फोन पर कथित तौर पर ‘रमी' खेलने वाले वीडियो की जांच महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय कर रहा है। यह वीडियो क्लिप एनसीपी (शरदचंद्र पवार) विधायक रोहित पवार और जितेंद्र आव्हाड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी। यह क्लिप 10 जुलाई को दोपहर लगभग एक बजकर 40 मिनट पर रिकॉर्ड की गई थी। इस समय विधानपरिषद की कार्यवाही चल रही थी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन