म्हाडा का लोगो और एकनाथ शिंदे  (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे

MHADA लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! ठाणे के चितलसर-मानपाडा प्रोजेक्ट में घटेंगी फ्लैट्स की कीमतें, जानें नया रेट

MHADA Thane Flat Rate Revision: ठाणे के चितलसर-मानपाडा MHADA प्रोजेक्ट में अब फ्लैट्स सस्ते मिलेंगे। एकनाथ शिंदे के निर्देश पर 2020-21 के रेडी रेकनर रेट के आधार पर कीमतें 44-46 लाख रुपये तय होंगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Thane MHADA Flat Price Drop: ठाणे शहर में म्हाडा का घर लेने वालों के लिए खुशखबरी है। चितलसर-मानपाडा स्थित म्हाडा के गृहप्रकल्प में फ्लैटों की कीमतें कम होंगी।

फ्लैट नहीं बिकने और लाभार्थियों की शिकायतों के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने म्हाडा को 2020-21 के रेडी रेकनर दर के अनुसार नई कीमत तय करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

म्हाडा ने चितलसर मानपाडा में कुल 1173 फ्लैट विकसित किए थे। इनमें से 938 फ्लैटों की लॉटरी 14 जुलाई 2025 को निकाली गई थी। उस समय म्हाडा ने 2025-26 के रेडी रेकनर दर के हिसाब से कीमत तय की थी।

इस वजह से एक ही बिल्डिंग में समान क्षेत्रफल के दो फ्लैटों की कीमत में बड़ा अंतर आ गया था। 2020-21 में जिन फ्लैटों को आंशिक अधिभोग प्रमाणपत्र मिला था उनकी कीमत 10 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट यानी करीब 44 लाख रुपये रखी गई थी। लेकिन 2025-26 में पूर्ण अधिभोग प्रमाणपत्र मिलने के बाद बाकी फ्लैटों की कीमत बढ़ाकर 51 से 52 लाख रुपये कर दी गई। इस असमानता को लेकर लाभार्थियों ने शिकायतें दर्ज कराईं।

उपमुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने म्हाडा के प्रबंध निदेशक संजीव जयस्वाल, कोंकण म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल राठोड और अन्य अधिकारियों के साथ शिकायतकर्ताओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

बैठक में शिंदे ने निर्देश दिए कि एक ही इमारत में एक जैसे फ्लैटों की अलग-अलग कीमत नहीं ली जाए। इसलिए सभी फ्लैटों की कीमत 2020-21 के रेडी रेकनर दर के आधार पर तय की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले निकाली गई लॉटरी के 434 विजेता लाभार्थियों को जिन्होंने अपनी स्वीकृति पत्र म्हाडा में जमा कर दिए हैं, उन्हें इसी रेट पर फ्लैट दिए जाएं। बाकी बचे फ्लैटों के लिए नए रेट पर दोबारा लॉटरी निकाली जाए।

अब कितनी होगी कीमत

इस फैसले के बाद अब चितलसर-मानपाडा प्रोजेक्ट के फ्लैट 2020-21 के रेट यानी 44 से 46 लाख रुपये में उपलब्ध होंगे। इससे पहले बचे हुए फ्लैट 51-52 लाख में बेचे जा रहे थे। बैठक में म्हाडा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नई कीमत तय कर जल्द से जल्द शेष फ्लैटों की नई लॉटरी प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि जरूरतमंदों को सस्ते दर पर घर मिल सके।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि म्हाडा का उद्देश्य आम नागरिकों को किफायती दर पर घर देना है। एक ही प्रोजेक्ट में दो अलग-अलग रेट से भ्रम और असंतोष पैदा होता है, इसलिए रेट में एकरूपता लाना जरूरी था।

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?