ठाणे से डोंबिवली तक दौड़ेगी मेट्रो! ₹4500 करोड़ के प्रोजेक्ट से खत्म होगी लोकल ट्रेनों की भीड़, जानें पूरा रूट

Thane Dombivli Metro Project: ठाणे, मुंब्रा, दिवा और डोंबिवली को जोड़ने के लिए 9.6 किमी लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर की योजना बनाई गई है। इससे लोकल ट्रेनों की भीड़ कम होगी और यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
Thane Dombivli Metro Project
ठाणे मेट्रोप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Thane Dombivli Metro Project Route Map: ठाणे से मुंब्रा, दिवा होते हुए डोंबिवली तक मेट्रो को दौड़ाने की तैयारी चल रही है। इसके क्रियान्वित होने से यात्रियों का सफर आसान और तेज होने की उम्मीद है। बताया गया है कि तेजी से विकसित हो रहे इन 4 प्रमुख उपनगरों को जोड़ने के लिए 9.6 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर की योजना पर काम चल रहा है। प्रस्तावित लाइन ठाणे जंक्शन, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के दिवा क्षेत्र में प्रस्तावित स्टेशन और मेट्रो लाइन-12 को जोड़ते हुए इस पूरे क्षेत्र में नया परिवहन नेटवर्क तैयार कर सकती है। करीब 4500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना में 7 से 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

लोकल ट्रेनों के दबाव से मिलेगी मुक्ति

ठाणे, मुंब्रा, दिवा और डोंबिवली मार्ग उपनगरीय रेल नेटवर्क के सबसे व्यस्त हिस्सों में शामिल है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही के कारण इस कॉरिडोर पर रेल परिवहन पर भारी दबाव रहता है। ऐसे में प्रस्तावित मेट्रो लाइन यात्रियों को लोकल ट्रेन के अलावा एक वैकल्पिक और तेज परिवहन साधन उपलब्ध करा सकती है।

मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और प्रमुख इंटरचेंज

यह प्रोजेक्ट केवल चार उपनगरों को जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मुंबई के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का एक बड़ा 'इंटरचेंज हब' बनने जा रहा है। दिवा के म्हातर्डी क्षेत्र में प्रस्तावित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) स्टेशन को इस मेट्रो लाइन से सीधा जोड़ा जाएगा।

मेट्रो कनेक्शन मिलने से हाई स्पीड रेल, उपनगरीय रेलवे और मेट्रो नेटवर्क को एक ही परिवहन व्यवस्था में जोड़ने की संभावना बनेगी। इससे दिवा क्षेत्र एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में विकसित हो सकता है।

मेट्रो लाइन-12 से जुड़ाव: सोनारपाड़ा स्टेशन पर यह मेट्रो कल्याण-तलोजा (लाइन-12) से कनेक्ट होगी, जिससे नवी मुंबई और तलोजा जाना काफी आसान हो जाएगा। ठाणे जंक्शन पर यह मेट्रो रिंग मेट्रो और सेंट्रल रेलवे से जुड़ेगी।

Thane Dombivli Metro Project
PK से मुलाकात पड़ी भारी? सुनेत्रा पवार से नहीं मिले अमित शाह, फडणवीस-शिंदे संग की बैठक; NDA में पड़ी दरार!

ठाणे से डोंबिवली तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर

  • रूट: ठाणे जंक्शन-कलवा-मुंब्रा-दिवा/म्हातर्डी-सोनारपाड़ा-कोपर, डोंबिवली

  • लंबाई: 9.6 किलोमीटर

  • अनुमानित स्टेशन : 7 से 8

  • अनुमानित लागत: करीब 4500 करोड़ रुपए

  • निर्माण स्वरूप: ठाणे से मुंब्रा तक भूमिगत, मुंब्रा से कोपर तक एलिवेटेड

  • ठाणे: जंक्शन उपनगरीय रेलवे और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो

  • म्हातर्डी, दिवा: मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल से कनेक्शन

  • सोनारपाड़ा: मेट्रो लाइन-12 (कल्याण-तलोजा) से इंटरचेंज

  • कनेक्टिविटी लाभ: तलोजा और नवी मुंबई की ओर आवागमन होगा आसान

  • सर्वेक्षण: प्रस्तावित संरेखण का सर्वे जारी

  • डीपीआर: आरआईटीईएस तैयार कर रहा है, सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

  • क्रियान्वयन : महा-मेट्रो द्वारा किए जाने की संभावना

  • अनुमानित समय: 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में परियोजना के अनुमानित होने की संभावना

कोपर तक विस्तार करने के बारे में अभी अध्ययन जारी

प्रस्तावित कॉरिडोर का मार्ग ठाणे जंक्शन-कलवा-मुंब्रा-दिवा/म्हातडी-सोनारपाड़ा-कोपर, डोंबिवली बताया गया है। ठाणे से मुंब्रा तक मेट्रो के भूमिगत चलने का प्रस्ताव है। जबकि मुंब्रा से दिवा होते हुए कोपर तक इसका हिस्सा जमीन के ऊपर बनाया जा सकता है। हालांकि कोपर तक विस्तार को लेकर अभी अध्ययन जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com