रेशमा कुटे (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे

मुंबई एयरपोर्ट पर छूट गई साइकिल, फिर भी नहीं मानी हार; वियतनाम में रेशमा ने जीता फुल आयरनमैन खिताब

Reshma Kute Success Story: महाराष्ट्र पुलिस की रेशमा कुटे ने वियतनाम में फुल आयरनमैन चैलेंज पूरा किया। 7 साल की चोट, सर्जरी और संघर्ष के बाद हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • मीरा-भाईंदर पुलिस की रेशमा कुटे ने वियतनाम में प्रतिष्ठित फुल आयरनमैन खिताब जीता।

  • मुंबई एयरपोर्ट पर साइकिल छूटने के बावजूद उन्होंने दूसरी साइकिल से रेस जीती।

  • सात साल की चोट और सर्जरी से उबरकर रेशमा ने यह इतिहास रचा।

Mira Bhayandar Police Reshma Kute Full Ironman Vietnam: हौसले बुलंद हों तो मुश्किलें भी रास्ता छोड़ देती हैं। इसका शानदार उदाहरण मीरा- भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत रेशमा कुटे ने पेश किया है।

वियतनाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में फुल आयरनमैन का खिताब जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। वह मीरा- भाईंदर शहर और पुलिस आयुक्तालय की पहली महिला फुल आयरनमैन बन गई हैं। जुन्नर तालुका के नेटवाड गांव की इस बेटी की उपलब्धि से पुलिस विभाग और शहर में गर्व का माहौल है।

तीन कठिन चुनौतियां, एक ऐतिहासिक जीत

प्रतियोगिता में रेशमा ने निर्धारित समय के भीतर 3।8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकिलिंग और 42 किलोमीटर दौड़ पूरी की। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता से पहले एयरलाइंस के नियमों में अचानक बदलाव के कारण उनकी अभ्यास वाली साइकिल मुंबई एयरपोर्ट पर ही रोक दी गई। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और वियतनाम में खरीदी गई तकनीकी खामियों वाली साइकिल से 180 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक पूरी की।

रेशमा कुटे

चोट से वापसी कर बनाया अंतरराष्ट्रीय मुकाम

रेशमा का यह सफर आसान नहीं रहा। वर्ष 2011 में घुटने में गंभीर चोट के कारण उन्हें सात साल तक खेलों से दूर रहना पड़ा। वर्ष 2019 में सर्जरी के बाद उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया। महज 10 किलोमीटर की वॉक से शुरू हुआ उनका सफर आज 161 किलोमीटर (100 मील) की अल्ट्रा मैराथन और फुल आयरनमैन जैसी कठिन स्पर्धाओं तक पहुंच गया है।

पुलिस की कठिन ड्यूटी निभाने के साथ रेशमा अब तक भारत और विदेशों में 75 से अधिक मैराथन और खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका की प्रतिष्ठित कॉमरेड्स मैराथन में उन्होंने कांस्य पदक जीता था और 161 किलोमीटर की ओपन महिला स्पर्धा में शीर्ष पांच धावकों में स्थान बनाया था।

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

बचपन से ही पढ़ाई और खेलों में रुचि रखने वाली रेशमा का मानना है कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती। अवसरों का इंतजार करने के बजाय उन्हें खुद बनाना चाहिए। सच्ची लगन, कड़ी मेहनत, अनुभव और निरंतरता से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान बनाने वाली रेशमा कुटे की यह उपलब्धि न केवल महिला सशक्तिकरण की मिसाल है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु