ठाणे में DJ विवाद के बीच राज ठाकरे सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में DJ विवाद के बीच राज ठाकरे का बड़ा बयान, उत्तर भारतीय संस्कृति पर उठाए सवाल

Thane Dj Controversy: ठाणे में DJ विवाद के बीच राज ठाकरे ने त्योहारों की परंपरा, उत्तर भारतीय संस्कृति, हिंदी सम्मेलन, पीएम की तस्वीर और मतदाता सूची समेत कई मुद्दों पर तीखे बयान दिए।

प्रमोद यादव

Maharashtra Politics Raj Thackeray: ठाणे में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर चल रहे विवाद के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने जहां अपनी भूमिका स्पष्ट की है, वहीं संस्कृति के बहाने उत्तर भारतीयों पर निशाना साधा है। दही हांडी और गणेशोत्सव पर बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि क्या हम उत्तर भारत की संस्कृति को महाराष्ट्र में ला रहे हैं।

अब यहां गोविंदा (दही हांडी) के समय महिलाओं को मंच पर लाकर नचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब उत्तर भारत में चलता है। ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हम इसे महाराष्ट्र में ला रहे हैं? हमें उन्हें सिखाना चाहिए या उनका अनुकरण करना चाहिए।

हम कौन हैं? महाराष्ट्र का इतिहास क्या है? महाराष्ट्र ने दुनिया को कितनी चीजें सिखाई? अतीत में महाराष्ट्र ने जो मिसाल कायम की थी और जैसे महान लोग यहां हुए, आज वही महाराष्ट्र दूसरों का अनुकरण कर रहा है।

पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाए त्योहार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे रविवार को ठाणे के गडकरी रंगायतन में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। डीजे विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैंने बहुत पहले ही अपना रुख साफ कर दिया था, यह किस तरह का डॉल्बी और डीजे लगाया जा रहा है? हमारे पारंपरिक

तरीके से त्योहार क्यों नहीं मनाए जाते? त्योहार किस तरह मनाया जाना चाहिए? हमें इसे अपनी संस्कृति के अनुसार मनाना चाहिए। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राज ने सीधा सवाल किया कि गणपति विसर्जन के दिन किस बात की

खुशी होती है?, ठाकरे ने कहा कि इतनी श्रद्धा के साथ गणपति को घर लाते हैं और विसर्जन के समय नाचते हैं? किस बात की खुशी हो रही है? इसमें कैसा आनंद मनाया जा रहा है? मेरे घर में डेढ़ दिन के गणपति आते हैं। मैं बच्चों के लिए उन्हें

लेकर आता हूं। जब गणपति विसर्जित होते हैं, तो घर एकदम उदास लगने लगता है। ऐसा लगता है जैसे सारी रौनक चली गई हो। उस समय बुरा लगता है। तो दुखी होने की बजाय यह किस बात का उत्साह मनाया जाता है?

डीजे से कई लोगों के कान हो गए खराब

ठाणे जिले में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर राज ठाकरे ने हमला बोलते हुए कहा कि डीजे और डॉल्ची की तेज आवाज के कारण कई लोगों के कान खराब हो गए हैं और लेजर लाइट से आंखें प्रभावित हुई हैं। यदि किसी को थोडा भी हृदय रोग है, तो इस भयानक आवाज से व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। हमने त्योहारों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? लोकमान्य तिलक ने किस उद्देश्य से गणेशोत्सव शुरू किया था? आपको बेकाबू नहीं होना चाहिए।

त्योहारों पर हो सकती है दंगा की साजिश

ठाणे में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर चल रहे विवाद के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि त्योहारों का समय शुरू होने के साथ ही धर्म और जाति के मुद्दों पर विवाद पैदा करके महाराष्ट्र में सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है।

उन्होंने आने वाले समय में हर किसी से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की। मनसे प्रमुख ने यह आरोप भी लगाया कि शिक्षा, रोजगार और किसानों के मुद्दों को किनारे रखकर जनता को धर्म के मुद्दा में उलझाया जा रहा है।

महापुरुषों की पंक्ति में नहीं लगे पीएम की फोटो

पुणे के एक विद्यालय में प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे ने पहली बार बात रखी उन्होंने कहा कि हमारे मतभेद हो सकते है लेकिन सरकारी कार्यालयों में प्रधानमंत्री की फोटो होनी चाहिए, परंतु वह महापुरुषों के कतार में नहीं लगायी जानी चाहिए। राज ठाकरे ने कहा कि जब हमारा अमित पुणे गया था, तो वहां दीवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने को लेकर विवाद हुआ था। राज ठाकरे ने स्पष्ट रूप से कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा फुले जैसे महापुरुषों की कतार में कोई और नहीं बैठ सकता।


लोगों से हिंदी सम्मेलन की अनदेखी करने की अपील

नवी मुंबई में होने वाले हिंदी सम्मेलन पर भी राज ठाकरे ने निशाना साधा। उन्होंने लोगों से इस सम्मेलन की अनदेखी करने की अपील की, राज ने यह तंज भी कसा कि हिंदी सम्मेलन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिंदी बेहतर नहीं हो जाएगी।

जीडीपी दर पर उठाया सवाल

देश के आर्थिक विकास के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए ठाकरे ने दावा किया कि भले ही जीडीपी सात फीसदी की दर से बढ़ने की बात कही जा रही हो, लेकिन वास्तविक आंकड़े अलग है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर राज ठाकरे ने गंभीर सवाल खड़े किए।

उन्होंने दावा किया कि कल्याण लोकसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य भर में दो करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए सवाल किया कि यदि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं को मृत बताया जा रहा है, तो राज्य का हर श्मशान घाट लगातार जलता हुआ दिखना चाहिए था।

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा