शरद पवार और अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Pune की राजनीति में बड़ा उलटफेर, चाचा-भतीजा साथ लड़ेंगे चुनाव?

Ajit Pawar: पुणे और पिंपरी-चिंचवड मनपा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए शरद पवार और अजीत पवार एक साथ लड़ने की तैयारी में हैं, हालांकि प्रतीक चिन्ह पर सहमति बाकी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: पुणे व पिंपरी चिंचवड के महानगरपलिका चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए चाचा (शरद पवार) व भतीजा (अजित पवार) ने एक साथ मिल कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार गुट के नेताओं ने डिप्टी सीएम अजित पवार से खास मुलाक़ात कर इस डील पर मुहर लगाने की सिफारिश की है। जानकारों का कहना है कि जिस तरह वोटों का बंटवारा रोकने के लिए मुंबई में ठाकरे बंधु एकजुट हुए हैं।

उसी तर्ज पर पुणे में भी चाचा-भतीजा ने आपसी विवादों को दरकिनार कर महानगरपालिका चुनाव में मिल कर लड़ने का पूरा मन बना लिया है। यह दिखाता है कि हालात का मुकाबला करने के लिए राजनीति में सब कुछ जायज है।

अजित के साथ अहम मीटिंग

शुक्रवार की सुबह शरद पवार की पार्टी के नेता अंकुश काकडे, बापूसाहेब पठारे व विशाल तांबे ने अजित पवार के साथ पुणे के बारामती ने मुलाकात की। इसके बाद काकडे ने कहा कि हमने उन्हें अपनी बात बताई। बातचीत हुई लेकिन हम किसी फैसले पर नहीं पहुंच सके है, फिलहाल कहने के लिए कुछ नहीं है। अभी और भी बातें होनी बाकी है।

  • हालांकि कांग्रेस के स्टैंड की वजह से महा विकास अघाडी का नेचर अब बदल गया है।
  • अजीत ने कहा था कि 26 दिसंबर को वे इस बारे में अपने फैसले का पेलान करेंगे। इस वजह से सभी की निगाहे टिकी है।

घड़ी चिन्ह पर चुनाव लड़ने की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक, अजित पवार ने शरद पवार गुट के नेताओं से तुतारी की जगह घड़ी चिन्ह पर चुनाव लड़ने की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर बातचीत अटक रही है। शरद पवार गुट अपने तुतारी चिन्ह पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी है।

कोल्हे व रोहित की अजीत संग सीक्रेट मीटिंग

पिंपरी चिंचवड़ में दोनों राकां के साथ मिल चुनाव लड़ने के लिए शरद गुट के सांसद अमोल कोल्हे और विधायक रोहित पवार ने गुरुवार रात डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा