डोंबिवली में नवरात्रि मंडप के लिए मांगलिक खंभ पूजन (फोटो सोर्स: नवभारत फाइल)
ठाणे

ठाणे: नवरात्रि उत्सव का पूरा हुआ मांगलिक खंब पूजन, सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे एवं नवदुर्गा मित्र मंडल की योजना

Dombivli Navratri Festival: डोंबिवली में नवरात्रि उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। DNC हाई स्कूल में नवदुर्गा मित्र मंडल की ओर से मांगलिक खंभ पूजन किया गया।

अशोक वर्मा, वेदांत जोशी

Kalyan Dombivli News: हर साल आयोजित होने वाले नवरात्रि उत्सव को लेकर डोंबिवली में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कल्याण लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और नवदुर्गा मित्र मंडल की ओर से सोमवार को डोंबिवली पूर्व स्थित नांदिवली रोड के DNC हाई स्कूल परिसर में मांगलिक खंभ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडप निर्माण शुरू करने से पहले विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई।

आचार्य प्रहलाद महाराज शास्त्री ने कराई पूजा

कार्यक्रम में आचार्य H.B.P. प्रहलाद महाराज शास्त्री ने विधि-विधान के साथ मांगलिक खंभ की पूजा कराई। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर कल्याण ग्रामीण के विधायक राजेश मोरे, उपजिला प्रमुख राजेश कदम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला आघाड़ी, युवा सेना के पदाधिकारी, नवदुर्गा मित्र मंडल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में देवी भक्त एवं श्रद्धालु भी शामिल हुए। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने देवी के जयघोष और जाप में हिस्सा लिया। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने नवरात्रि उत्सव के सफल आयोजन और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी उत्सव की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

मंडप निर्माण से पहले हुआ मांगलिक पूजन

नवरात्रि उत्सव के दौरान हर साल विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की तैयारियों के तहत मंडप निर्माण से पहले मांगलिक खंभ पूजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, पूजन के साथ ही उत्सव से जुड़ी तैयारियों को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया है।

भक्ति और उत्साह के साथ उत्सव की तैयारी

यह कार्यक्रम विधायक एवं शहर प्रमुख राजेश मोरे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नवरात्रि उत्सव को भक्ति और उत्साह के साथ मनाने के लिए मंडल के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयोजकों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है। आने वाले दिनों में उत्सव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प