अमरावती में महिला दिवस पर प्रतियोगिताएं, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम, आर्थिक नियोजन पर मार्गदर्शन

Jijau Brigade Amravati Event:अमरावती में जिजाऊ ब्रिगेड और फुलोर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
अमरावती में महिला दिवस पर प्रतियोगिताएं, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम, आर्थिक नियोजन पर मार्गदर्शन
Published on
Updated on

Amravati News: जिजाऊ ब्रिगेड अमरावती और फुलोर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक महिला दिवस का आनंद लिया. अध्यक्षता फुलोर ग्रुप की संचालिका विजया देशमुख ने की. प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना शीतल मेटकर, प्रतिभा रोडे, जिजाऊ ब्रिगेड की हर्षा ढोक, शीला पाटील, मनीषा जाधव, सुरेखा धर्माले और सविता राजेंद्र राऊत सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं.

कार्यक्रम में कराओके गीत गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, विभिन्न मनोरंजक खेल, गेम शो और लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया. साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आर्थिक नियोजन और विभिन्न व्यवसायों से संबंधित मार्गदर्शन देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए.

इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा तनावमुक्त और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिजाऊ ब्रिगेड के पदाधिकारी व सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com