(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
ठाणे

Thane में चुनावी पारदर्शिता पर संकट, मतदाता सूचियों में बड़ी अनियमितता

Thane के दिवा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में 17,258 फर्जी वोटर्स के नाम मतदाता सूची में पाए गए हैं। शिवसेना (उद्धव) और मनसे ने मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi : विधानसभा चुनाव में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के कारण वोट चोरी के आरोप लग रहे हैं। इस बीच ठाणे मनपा क्षेत्र के दिवा इलाके की मतदाता सूचियों में 17,258 फजी नाम पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों के स्थानीय नेताओं ने संयुक्त रूप से जिला उप चुनाव अधिकारी वैशाली माने को एक ज्ञापन सौंप कर इस संदर्भ में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मनपा चुनाव नजदीक आने के साथ ही दिवा शहर में मतदाता सूचियों में गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। आरोप है कि दिवा प्रभाग समिति इलाके की मतदाता सूचियों में 17,258 फर्जी हैं।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों के स्थानीय नेताओं ने दिवा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 27 और 28 की मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया। यह देखा गया है कि एक ही मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, और कुछ स्थानों पर एक ही नाम अलग-अलग पतों के साथ दोहराया गया है।

विश्वसनीयता पर सवाल

  • यह मामला चुनाव की पारदर्शिता के लिए खतरा है और मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है, ऐसा गंभीर आरोप दोनों दलों के नेताओं ने लगाया है।
  • उप जिला चुनाव अधिकारी को ज्ञापन देते समय शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के कल्याण ग्रामीण विधानसभा प्रमुख रोहिदास मुंडे,
  • विधानसभा क्षेत्र सभा सदस्य योगिता नाईक, मनसे दिवा शहर अध्यक्ष तुषार पाटिल, सचिन पाटिल, उप शहर प्रमुख मारुति पडलकर, नागेश पवार आदि उपस्थित थे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z