Ulhasnagar Municipal Corporation: उल्हासनगर महानगर पालिका के कुल 7 स्वीकृत नगरसेवक पद के चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। मनपा सदन में पार्टी स्ट्रेंथ के हिसाब स्वीकृत होने वाले 7 स्वीकृत नगरसेवक पद में से 4 स्वीकृत नगरसेवक BJP कोटे में और 3 शिवसेना कोटे में आ रहे हैं। इसलिए दोनों पार्टियों की तरफ से फाइल किए गए उम्मीदवारों में से BJP के चारों उम्मीदवारों का चुना जाना तय माना जा रहा है।
उल्हासनगर मनपा सचिव के कार्यालय में 22 सितंबर को नामांकनों की स्क्रूटनी प्रोसेस होने के बाद 24 सितंबर को होने वाली मनपा की विशेष महासभा में स्वीकृत नगरसेवकों का चुनाव होना हैं । कुल 7 सीटों के लिए 42 नामांकन दाखिल किए हैं।
संख्याबल के आधार पर, BJP कोटे की 4 सीटों के लिए धनंजय बोडारे, बाला श्रीखंडे, कपिल अडसुल और प्रदीप रामचंदानी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चूंकि उनके पास उतना संख्याबल हैं।
इसलिए चारों नेताओं का स्वीकृत नगरसेवक के तौर पर चुना जाना लगभग तय है। इस अवसर पर दोनों पक्षों के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की तरफ से शक्ति प्रदर्शन किया गया और अपने नेताओं के पक्ष में खूब नारे बाजी की गई जिससे मनपा मुख्यालय में राजनीतिक
माहौल गरमा गया। दूसरी तरफ शिवसेना के पास 3 स्वीकृत नगरसेवक पद का कोटा है। लेकिन शिवसेना उल्हासनगर शहर विकास आघाड़ी की तरफ से कई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है, जिसमें शिवसेना, साई पार्टी और वंचित बहुजन अघाड़ी शामिल हैं।
इनमें पंचम ओमी कलानी, मनोज लासी, तिरुपति रेड्डी, प्रमोद टाले, रमेश चव्हाण, आशा पांडू पवार, मनीषा भानुशाली, डॉ. प्रकाश नाथानी, रूपाली विशाल म्हस्के, किशोर वनवारी, अंकुश म्हस्के, रेशमा नवले, नीलेश
बोबड़े, हेमा पिंजानी, सुरेश सोनवणे, भरत गंगोत्री, राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र बालकृष्ण सावंत, जीवन इदनानी, हरेश इदनानी और जनक इदनानी आदि शामिल हैं। अब सबका ध्यान इस बात पर है कि शिवसेना की 3 सीटों पर पार्टी के नेता किसे मौका देंगे।