महाराष्ट्र में 108 एंबुलेंस सेवा का विस्तार, डिप्टी सीएम शिंदे ने किया 150 नई अत्याधुनिक एंबुलेंस का निरीक्षण

Maharashtra Emergency Ambulance: महाराष्ट्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवा मजबूत करने के लिए 150 नई 108 एंबुलेंस शामिल होंगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत निरीक्षण किया।
Shinde expands 108 ambulance service in Maharashtra; inspects 150 new state-of-the-art ambulances
आपातकालीन एंबुलेंस विस्तार, एकनाथ शिंदे प्रकाश आबिटकर निरीक्षण सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Maharashtra 108 Emergency Ambulance Expansion: राज्य भर में इमरजेंसी चिकित्सा सेवा और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई 108 एंबुलेंस जल्द ही सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को इन नई एंबुलेंस का निरीक्षण किया और इन्हें जल्द से जल्द नागरिकों की सेवा में उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तय करने के निर्देश दिए। सरकार ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुरुआती चरण में 150 एंबुलेंस नागरिकों की सेवा में उतारने का प्रयास शुरू किया है।

अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस

सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा के तहत कुल 1,756 एंबुलेंस उपलब्ध कराई जानी हैं। इनमें जीवनरक्षक सेवाओं से लैस एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस के साथ बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंबुलेंस भी शामिल हैं।

इन वाहनों में आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के दौरान प्राथमिक और जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

Shinde expands '108' ambulance service in Maharashtra; inspects 150 new state-of-the-art ambulances
एकनाथ शिंदे , प्रकाश आबिटकर निरीक्षण फोटो सोर्स- नवभारत

डॉ से सीधे संवाद की सुविधा

नई एंबुलेंस में ईसीजी, ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, सक्षन पंप और ऑक्सीजन वितरण प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा एंबुलेंस से अस्पताल के डॉक्टरों के साथ सीधे संवाद की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने से पहले आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Shinde expands 108 ambulance service in Maharashtra; inspects 150 new state-of-the-art ambulances
महाराष्ट्र राज्य वैद्यकीय परिषद: संजय कदम अध्यक्ष और राहुल कुलकर्णी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए

नवजात और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी विशेष व्यवस्था

योजना के तहत विभिन्न प्रकार की कुल 1,756 एंबुलेंस शामिल हैं। इनमें 255 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) और 1,204 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंबुलेंस शामिल हैं। इसके अलावा 36 नवजात शिशुओं के लिए विशेष एंबुलेंस, 166 बाइक एंबुलेंस, 15 नदी बोट एंबुलेंस और 10 समुद्री बोट एंबुलेंस भी इस व्यवस्था का हिस्सा हैं।

इस बहु-आयामी एंबुलेंस नेटवर्क के जरिए सड़क मार्ग के साथ-साथ दुर्गम और जलमार्ग से जुड़े क्षेत्रों में भी आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

Shinde expands 108 ambulance service in Maharashtra; inspects 150 new state-of-the-art ambulances
महाराष्ट्र राज्य वैद्यकीय परिषद: संजय कदम अध्यक्ष और राहुल कुलकर्णी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए

शिंदे ने ली सुविधाओं की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महाराष्ट्र में भी विभिन्न जनसेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी अभियान के तहत 150 नई एंबुलेंस को नागरिकों की सेवा में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंगलवार को अपने सरकारी आवास नंदनवन में निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एंबुलेंस में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कुछ आवश्यक बदलावों के सुझाव भी दिए और एंबुलेंस को जल्द सरकारी सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

मंत्री रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, कुटुंब कल्याण आयुक्त एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के संचालक संजय काटकर, उपमुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव नवीन सोना, सुमित फेसिलिटीज के संचालक सुमित सालुंखे सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com