नवी मुंबई में साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

सावधान! शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी, नवी मुंबई पुलिस ने महापे में पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर

Navi Mumbai Cyber Fraud: नवी मुंबई पुलिस ने महापे में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर 1 करोड़ की ठगी। ठाणे के दो आरोपी गिरफ्तार।

प्रिया जैस

Share Market Investment Scam: नवी मुंबई में शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक फर्जी 'कॉल सेंटर' का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की वित्तीय खुफिया और साइबर इकाइयों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 12 मार्च को राबाले एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महापे के एक औद्योगिक इलाके में संचालित 'कॉल सेंटर' पर छापेमारी की। नवी मुंबई पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''छापेमारी के दौरान परिसर में 22 युवक-युवतियां काम करते हुए पाए गए, जो कंप्यूटर का उपयोग करते हुए व्हाट्सएप चैट तथा फोन कॉल के माध्यम से संभावित पीड़ितों से बातचीत कर रहे थे।''

कंप्यूटर से बरामद किए चैट

उन्होंने बताया कि यह परिसर एक शेयर बाजार अनुसंधान कंपनी के नाम से संचालित हो रहा था। पुलिस ने कहा, ''कंप्यूटर से बरामद 'चैट' विवरण से पता चला है कि पीड़ितों को कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का वादा किया गया था और उन लोगों से ऑपरेटर द्वारा दिए गए बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करने के लिए कहा गया था।''

खातों से जुड़ी थीं 5 शिकायतें

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 'कॉल सेंटर' ने भुगतान लिंक भेजकर और पीड़ितों को कंपनी के साथ-साथ 18 अन्य बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करने का निर्देश देकर कम से कम 1.02 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कॉल सेंटर से जुड़े बैंक खातों की भी जांच की और पाया कि देश भर से साइबर धोखाधड़ी की कम से कम पांच शिकायतें इन खातों से जुड़ी हुई थीं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शिवम विनोदकुमार दुबे (29) और सुजीत मसीचरण वारिमिकी (30) के रूप में हुई है। दोनों ठाणे जिले के निवासी हैं लेकिन कॉल सेंटर से उनके संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अन्य आरोपी फरार है, जिन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां