परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक व अन्य (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे में प्रताप सरनाईक के नवरात्रि फेस्टिवल में मिलेगा फ्री पास, किसानों की मदद के लिए भी लगेगा स्पेशल स्टॉल

Free Garba Entry In Thane: मीरा रोड में 11 से 19 अक्टूबर तक नवरात्रि फेस्टिवल-2026 होगा। गरबा-डांडिया की एंट्री फ्री रहेगी और सूखा प्रभावित किसानों के लिए 8-10 करोड़ की मदद घोषित की गई है।

आलोक उमाकृष्ण

Sarnaik Foundation In Navratri Festival 2026: प्रताप सरनाईक फाउंडेशन और जीएम की ओर से आयोजित नवरात्रि फेस्टिवल-2026 इस बार मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश भी देगा।

11 से 19 अक्टूबर तक मीरा रोड के बेवर्ली पार्क स्थित नामदार गोखले मैदान में होने वाले इस उत्सव में गरबा और डांडिया की नि:शुल्क एंट्री रहेगी। भीड़ प्रबंधन के लिए आधुनिक क्यू आर कोड आधारित फ्री पास की व्यवस्था की गई है।

संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का संगम बनेगा नवरात्रि

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव के पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को मीरा रोड के बेवर्ली पार्क स्थित नामदार गोखले मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि फेस्टिवल-2026 की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरनाईक ने कहा कि त्योहार केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।

इस वर्ष सूखे की मार झेल रहे किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उत्सव को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा गया है। आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद किसानों की मदद जुटाने और नागरिकों को सहयोग के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

सूखा प्रभावित किसानों के लिए 8-10 करोड़ की मदद

फेस्टिवल परिसर में मुख्यमंत्री राहत कोष का विशेष स्टॉल लगाया जाएगा, जहां नागरिक सूखा प्रभावित किसानों के लिए अनाज, मेडिकल किट और अन्य आवश्यक सामग्री के रूप में सहयोग कर सकेंगे। प्रताप सरनाईक ने घोषणा की कि उनके विहंग ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से 8 से 10 करोड़ रुपए की राहत सहायता दी जाएगी।

ग्राउंड को लेकर प्रशासन पर साधा निशाना

मैदान उपलब्ध कराने को लेकर हुए विवाद पर सरनाईक ने मनपा प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ठाणे मनपा के मैदान मुफ्त में नहीं मांगती, बल्कि नियमानुसार किराया देने को तैयार है। इसके बावजूद नवरात्रि जैसे हिंदू त्योहार के आयोजन में बाधाएं क्यों खड़ी की जा रही हैं?

उन्होंने प्रशासन से सभी धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों के लिए समान नीति और निष्पक्ष व्यवहार की मांग की। सरनाईक ने नागरिकों से बड़ी संख्या में नवरात्रि उत्सव में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन संस्कृति, मनोरंजन और सामाजिक जिम्मेदारी का संगम होगा।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे