18 अगस्त 2027 तक मराठी सीखें, कार्रवाई से बचें, मुंबई में गैर-मराठी चालकों को प्रताप सरनाईक की चेतावनी

Pratap Sarnaik On Marathi Language Rule: मुंबई-एमएमआर में गैर-मराठी ऑटो, टैक्सी और ऐप आधारित वाहन चालकों को 18 अगस्त 2027 तक व्यावहारिक मराठी सीखनी होगी। समयसीमा के बाद नियमों का सख्ती से पालन होगा।
Mumbai Non Marathi Drivers Marathi Language Rule 2027
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक(सोर्सः डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Non Marathi Drivers Language Rule 2027: महाराष्ट्र में व्यवसाय करने वाले गैर-मराठी भाषी ऑटो, टैक्सी और ऐप आधारित यात्री वाहन चलाने वाले चालकों के लिए मराठी भाषा सीखना अनिवार्य किया गया है।

इसी क्रम में सोमवार को परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा भाषा सीखने की दी गई मोहलत केवल 18 अगस्त 2027 तक ही प्रभावी है। उन्होंने कहा कि यह मोहलत नियम रद्द होने का प्रमाण नहीं, बल्कि तैयारी का मौका है।

ऐसे में यदि तय मियाद खत्म होने के बाद यदि चालकों को व्यावहारिक मराठी नहीं आई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

मराठी भाषा सिखाने का दूसरा चरण शुरू

मुंबई और एमएमआर समेत पूरे महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और कैब चलाने वाले गैर-मराठी चालकों को यात्रियों से बेहतर संवाद सिखाने के लिए ‘हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी भाषा पाठ्यक्रम अभियान’ का दूसरा चरण शुरू हो गया है।

परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था और कोंकण मराठी साहित्य परिषद मिलकर यह अभियान चला रहे हैं, ताकि चालक स्थानीय भाषा में आत्मविश्वास के साथ बातचीत कर सकें।

बता दें कि पहले चरण में राज्यभर के 180 से अधिक केंद्रों पर लगभग 1,800 शिक्षकों की मदद से 1 लाख 65 हजार 800 से अधिक गैर-मराठी चालकों को व्यावहारिक मराठी सिखाई गई।राज्य में अभी भी लगभग 8 से 9 लाख ऐसे चालक हैं जो रिक्शा, टैक्सी और ऐप-आधारित वाहन चला रहे हैं। इन सभी शेष चालकों तक पहुंचने और उन्हें प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से ही अब दूसरा चरण शुरू किया गया है।

व्यावहारिक मराठी सिखाना बड़ी चुनौती

मंत्री सरनाईक ने कहा कि सीमित समय में इतनी बड़ी संख्या में गैर-मराठी भाषी चालकों को व्यावहारिक मराठी सिखाना बड़ी चुनौती है। इसलिए जिन चालकों ने अभी तक मराठी नहीं सीखी है, वे तत्काल प्रशिक्षण वर्ग में अपना नाम दर्ज कराएं अथवा ऑनलाइन माध्यम से मराठी सीखें।

Mumbai Non Marathi Drivers Marathi Language Rule 2027
छत्रपति संभाजीनगर की नेचुरल डेयरी में मिलीं कई खामियां, 59Kg पनीर समेत 42,880 रुपये का माल नष्ट; लाइसेंस रद्द

अवधि बीतने के बाद कड़ाई से कार्रवाई

सरनाईक ने कहा कि मराठी सीखने के लिए सरकार ने प्रशिक्षण के दरवाजे खुले रखे हैं। स्थगन मराठी भाषा सीखने से बचने का अवसर नहीं, बल्कि खुद को तैयार करने के लिए मिली समय-सीमा है। इस अवधि में व्यावहारिक मराठी सीख लें। 18 अगस्त 2027 के बाद कानून लागू करते समय नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

Mumbai Non Marathi Drivers Marathi Language Rule 2027
पुणे स्नातक-शिक्षक सीट पर स्मिता जाधव और कौस्तुभ गावडे ने भरा नामांकन, रवींद्र चव्हाण समेत नेता रहे मौजूद

अभियान का उद्देश्य क्या है?

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि महाराष्ट्र की भाषा, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के साथ ही यात्रियों व चालकों के बीच संवाद को अधिक सहज बनाना इस अभियान का उद्देश्य है। इसके तहत'आज मराठी सीखें, कल कार्रवाई से बचें' का स्पष्ट संदेश देना मुख्य उद्देश्य है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com