मीरा रोड मेट्रो ब्रिज हादसा  एआय फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

Thane News: मेट्रो ब्रिज से गिरा सीमेंट का ब्लॉक, 23 वर्षीय युवक गंभीर जख्मी, निर्माण सुरक्षा पर उठे सवाल

Cement Block Falls: मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में मेट्रो ब्रिज से सीमेंट का ब्लॉक गिरने से 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Mira Road Metro Bridge Accident: काशीमीरा इलाके में अक्षित रेस्टॉरंट के सामने मेट्रो ब्रिज के नीचे रविवार रात को एक गंभीर हादसा हो गया।ब्रिज के ऊपर से अचानक सीमेंट का बड़ा ब्लॉक गिरने से 23 वर्षीय शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है और मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शादाब सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान फोन आने पर वह सड़क के बीच रुककर बात करने लगा। तभी ऊपर से सीमेंट का भारी ब्लॉक सीधे उसके सिर पर जा गिरा। घायल अवस्था में वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। सड़क किनारे बड़े वाहनों के खड़े होने के कारण लोगों की नजर उस पर देर से पड़ी। करीब एक घंटे बाद एक व्यक्ति ने उसे देखा, जिसके बाद रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उसकी सर्जरी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पहले भी गिर चुकी हैं निर्माण सामग्री

मीरा - भाईंदर मनपा क्षेत्र में मेट्रो ब्रिज के साथ एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण भी चल रहा है। इससे पहले भी लोहे की सरिया, धातु की वस्तुएं और अन्य निर्माण सामग्री नीचे गिर चुकी हैं। करीब एक माह पहले लोहे की वस्तु स्कूल वैन के पास गिरने की घटना भी हुई थी।हालांकि उस समय बच्चों को चोट नहीं लगी थी। रविवार की घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों की सुरक्षा के लिए निर्माण एजेंसियों की ओर से पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए थे या नहीं, इसकी जांच की मांग की जा रही है।

संदीप राणे ने पर साधा निशाना

मनसे शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने घटना को लेकर एमएमआर पर निशाना साधते हुए निर्माण कार्य के दौरान बार-बार ऐसी घटनाएं होने का आरोप लगाया। उन्होंने एमएमआरडीए से मामले का स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। राणे ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर मनसे अधिकारियों के कार्यालय के बाहर आंदोलन करेगी।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम