महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मनसे जिला अध्यक्ष पर दागी गोलियां, इलाके में मची सनसनी

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना (मनसे) के जिला अध्यक्ष अमन अंदेवार पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज घटना से जिले में खलबली मच गई है। यह घटना शहर के मध्यवर्ती आजाद बगीचा के पास रघुवंशी कॉम्प्लेक्स में दोपहर करीब 2 से 2.30 बजे के बीच की है।
पंजाब : होशियारपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पुरानी दुश्मनी के चलते बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

चंद्रपुर. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना (मनसे) के जिला अध्यक्ष अमन अंदेवार पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज घटना से जिले में खलबली मच गई है। यह घटना शहर के मध्यवर्ती आजाद बगीचा के पास रघुवंशी कॉम्प्लेक्स में दोपहर करीब 2 से 2.30 बजे के बीच की है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन और शहर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। अमन अंदेवार को पीठ में गोली लगी। प्राथमिक इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया। आगे के इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। फायरिंग मामले से शहर में दहशत का वातावरण है।

चर्चा है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी के चलते किया गया है। मनसे कामगार सेना के जिला अध्यक्ष अमन अंदेवार पर हुए फायरिंग मामले को वर्ष 2020 में बल्लारपुर के कोयला व्यापारी सूरज बहुरिया की दिनदहाड़े चौक में गोली मारकर हत्या की थी। उस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। बहुरिया हत्याकांड में अमन अंदेवार के साथ उसके भाई आकाश उर्फ ​​चिन्ना अंदेवार, आल्फ्रेड उर्फ ​​बंटी लॉजिस्ट एंथोनी, प्रणय राजू सहगल, बादल वसंत हरणे, अविनाश उमाशंकर बोबडे शामिल थे, जो बल्लारपुर में रहते थे।

Firing at MNS district president in Chandrapur
जिला अध्यक्ष अमन अंदेवार के पीठ पर लगी गोली (नवभारत फोटो)

इस हत्या को शराब और कोयला तस्करी की वजह बताया जा रहा है। इस बीच, सूरज की हत्या से कुछ दिन पहले आरोपी अमन अंदेवार ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि 'जंगल जंगल ही रहेगा, मगर शेर बदल जाएगा'। इसलिए यह माना गया कि सूरज बहुरिया की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। सूरज बहुरिया के समर्थकों ने करीब डेढ़-दो साल पहले अमन अंदेवार के भाई आकाश उर्फ ​​चिन्ना आंदेवार पर उनके रघुवंशी कॉम्प्लेक्स में फायरिंग की थी। अब फिर से यह घटना हुई है। अमन अंदेवार पर हुई फायरिंग से शहर में दहशत का माहौल है।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कामगार नेता अमन पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग मनसे जिलाध्यक्ष मनदीप रोडे ने की है।

गिरफ्तारी के लिए जिले में नाकाबंदी : सुदर्शन

आरोपियों को पकड़ने के लिए कॉम्प्लेक्स इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने कहा कि पुलिस विभाग के सभी यंत्रणा काम कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com