मीरा रोड ऑर्केस्ट्रा बार रेड (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

मीरारोड में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की बड़ी रेड, 19 बार गर्ल्स रेस्क्यू, 12 कर्मचारी गिरफ्तार

Mira Road के रिहायशी बिल्डिंग में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने छापा मारकर 19 युवतियों को रेस्क्यू किया। 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार और 29 ग्राहकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है।

अपूर्वा नायक

Mira Road Orchestra Bar Raid: मीरारोड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 बार गर्ल्स को रेस्क्यू किया है। वहीं 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है और 29 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है।

यह कार्रवाई मीरारोड पुलिस और नवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। यह कार्रवाई मीरारोड पूर्व के सिल्वर पार्क नाका स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग, चंद्रेश एकॉर्ड में की गई, जहां फ्लैट को मिलाकर कथित रूप से 'व्हाइट हाउस उर्फ खुशी ऑर्केस्ट्रा बार' और 'बैड हाउस ऑर्केस्ट्रा बार' चलाया जा रहा था।

पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में रेड

सूचना मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बार संचालकों ने घंटी बजाकर अंदर मौजूद लड़कियों को पीछे के रास्ते से दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में भगाने की कोशिश के की। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी रास्ते बंद कर दिए और 19 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। छापेमारी दौरान पुलिस ने 28,000 रुपए नकद, लगभग 20,000 रुपए मूल्य की बीयर और व्हिस्की और बार संचालन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। गिरफ्तार किए गए 12 लोगों में मैनेजर, कैशियर और वेटर शामिल हैं, जबकि ड्राइवर, मालिक और पार्टनर समेत 5 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

29 ग्राहक हिरासत में 12 कर्मचारी गिरफ्तार

स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा है कि रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती जरूरी है, ताकि कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रिहायशी बिल्डिंग में अवैध निर्माण का आरोप

  • जांच में सामने आया है कि उक्त्त बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 102, 103 और 104 को मिलाकर बिना अनुमति संरचनात्मक बदलाव किए गए थे।
  • स्थानीय सोसाइटी सदस्यों का आरोप है कि बार की तेज आवाज से बिल्डिंग में कंपन महसूस होता था। देर रात तक हंगामे से निवासियों को परेशानी होती थी।
  • महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई थी। पहले भी पुलिस और मनपा को शिकायतें दी गई थीं।
  • सोसाइटी ने अवैध निर्माण और सुरक्षा खतरे को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
  • मीरारोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  • पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और अवैध निर्माण के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना भेजी गई है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा