अतिमक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई (फोटो नवभारत) 
ठाणे

आखिरकार 13 साल बाद चला मीरा-भाईंदर में बुलडोजर! सड़क से हटाया अतिक्रमण

Thane News: मीरा-भाईंदर में 13 साल से रुके सड़क चौड़ीकरण कार्य को मनपा ने अतिक्रमण हटाकर शुरू किया। आयुक्त राधाबिनोद शर्मा की सख्त कार्रवाई से 30 मीटर सड़क पर काम तेज होगा।

आकाश मसने

Mira-Bhayandar Anti-Encroachment Drive News: ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर में 13 वर्षों से लंबित पड़े सड़क चौड़ीकरण कार्य को आखिरकार निर्णायक मोड़ मिल गया है। प्रभाग समिति क्रमांक 06 के अंतर्गत मीरा विलेज-प्लेज़ेंट पार्क-एमआईडीसी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली 30 मीटर चौड़ी सड़क पर मौजूद अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई बुधवार को मीरा-भाईंदर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए. शर्मा के मार्गदर्शन में की गई, जिसके बाद वर्षों से चल रही कानूनी बाधाएं हट गईं।

इस कार्रवाई के दौरान मीरा-भाईंदर मनपा आयुक्त शर्मा के साथ अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त (अतिक्रमण) डॉ. सचिन बांगर, शहर अभियंता दीपक खांबित, कार्यकारी अभियंता नितिन मुकने सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और कानून-सम्मत तरीके से पूरी की गई, जिससे नागरिक क्षेत्रों में किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं फैलने दी गई।

13 वर्षों से रुका विकास फिर पटरी पर

आयुक्त शर्मा ने हाल ही में शहर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया था, जिसमें उन्होंने कई सड़कों पर अतिक्रमण के कारण उत्पन्न यातायात जाम की गंभीरता पर चिंता जताई थी। उनकी समीक्षा के बाद इस मार्ग के तत्काल चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि कानूनी विवादों के चलते यहां 13 वर्षों से कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। लेकिन मनपा की गहन समीक्षा, सर्वे और अंतिम निर्णय के बाद बाधाओं को हटाकर मार्ग को चौड़ा करने का रास्ता साफ हुआ।

यातायात दबाव होगा कम

मनपा की इस निर्णायक कार्रवाई के साथ ही 30 मीटर चौड़ी सड़क के विस्तार का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से इस क्षेत्र में लंबे समय से महसूस किए जा रहे यातायात दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके साथ ही नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

शहर में विकास कार्यों को गति देने के मनपा प्रशासन के प्रयासों में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे मीरा–भाईंदर के सड़क नेटवर्क को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।।

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी