प्रताप सरनाईक (सौ. सोशल मीडिया X ) 
ठाणे

Maharashtra: ‘वादे नहीं, काम का हिसाब’, शिवसेना ने मीरा-भाईंदर में पेश किया विकास रिपोर्ट कार्ड

Mira Bhayandar MNC चुनाव से पहले परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शिवसेना का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि यह वादों नहीं, बल्कि पिछले तीन वर्षों में किए गए ठोस विकास कार्यों का दस्तावेज़ है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: 15 जनवरी को होने वाले मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में रविवार को परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शिवसेना का घोषणा पत्र जारी किया।

इस मौके पर आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र केवल चुनावी वादों का संकलन नहीं है, बल्कि बीते तीन वर्षों (2023-2025) में शहर में हुए ठोस विकास कार्यों का दस्तावेज़ है।

मंत्री सरनाईक ने कहा कि जहां अन्य राजनीतिक दल भविष्य के आश्वासन देते हैं, वहीं शिवसेना ने जनता के सामने जमीन पर दिखाई देने वाले कामों को रखा है। उन्होंने जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से प्राप्त लगभग 1800 करोड़ रुपये की निधि से शहर में कई अहम परियोजनाएं पूरी की गई हैं।

मैनिफेस्टो में शामिल कई मुद्दे

इन परियोजनाओं में सीमेंट कंक्रीट सड़कें, एलिवेटेड रोड, मेट्रो परियोजना, सूर्या जलप्रकल्प के जरिए जलापूर्ति, चेना नदी से 3 एमएलडी अतिरिक्त पानी, घोडबंदर किले का जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास शामिल हैं। इसके अलावा आरटीओ कार्यालय, बालासाहेब कला दालन, लता मंगेशकर नाट्यगृह, आदिवासी छात्रावास, विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन, ट्रैफिक पार्क, अस्पताल और कचरा निस्तारण से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

रोजगार के मुद्दे पर जोर देते हुए मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि मीरा-भाईंदर में सबसे अधिक रोजगार देने वाला स्टील उद्योग शिवसेना की प्राथमिकता में है। इस उद्योग को सुरक्षित रखने और और अधिक सशक्त बनाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है, ताकि स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार मिल सके।

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म का आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Train Cancelled List 2026: बिहार से दिल्ली तक कोहरे का असर, 20 ट्रेनें रद्द, 26 के दिन घटे; देखें पूरी लिस्ट