मेट्रो फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane: फ्लाईओवर के नीचे बदलेगा शहर का चेहरा, आयुक्त ने किया पार्क-ओपन जिम का निरीक्षण

Maharashtra News: मीरा-भाईंदर में मेट्रो फ्लाईओवर के नीचे विकसित किए जा रहे पार्क और ओपन जिम परियोजना का मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने निरीक्षण किया।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar News In Hindi: मीरा भाईंदर शहर में सार्वजनिक स्थानों के सुव्यवस्थित उपयोग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

मेट्रो फ्लाईओवर के नीचे नागरिकों के लिए विकसित किए जा रहे पार्क और ओपन जिम परियोजना का शुक्रवार को मनपा के आयुक्त राधाविनोद ए। शर्मा ने प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति और प्रस्तावित सुविधाओं की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर शहर अभियंता दीपक ख़ांबित, कार्यकारी अभियंता नितिन मुकाने तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

मनपा द्वारा मेट्रो फ्लाईओवर के नीचे की खुली जगह को बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, पालतू जानवरों और आम नागरिकों के लिए उद्यान एवं ओपन जिम के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा और सौंदर्य बनाए रखने के निर्देश

इस परियोजना से नागरिकों को मनोरंजन, व्यायाम और स्वास्थ्यवर्धक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, आयुक्त शर्मा ने पार्क में विकसित किए जा रहे पैदल मार्ग, हरियाली, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता सुविधाओं के साथ-साथ ओपन जिम में लगाए जा रहे व्यायाम उपकरणों की गुणवता, सुरक्षा मानकों और स्थापना प्रक्रिया की भी विस्तार से जांच की।

ठेकेदारों से चर्चा के बाद आयुक्त ने कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा और सौंदर्य से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक सुधार तुरंत करने के आदेश दिए ताकि यह परियोजना नागरिकों के लिए अधिक सुरक्षित, उपयोगी और आकर्षक बन सके। प्रशासन शहर के सार्वजनिक स्थानों का योजनावद्ध और प्रभावी उपयोग कर नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। परियोजना की प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जा रही है।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?